शाहरुख खान का धमाकेदार एक्शन लुक लीक! खून से लथपथ तस्वीर देख चिंतित हुए फैंस

बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ इस समय सिनेप्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म साल 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हाल ही में फिल्म के सेट से शाहरुख खान का एक जबरदस्त एक्शन लुक इंटरनेट पर लीक हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो करने से किया इंनकार

सुहाना भी आएंगी फिल्म में नजर

‘किंग’ फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी, जो इस फिल्म के जरिए अपनी पहली बड़ी थिएट्रिकल रिलीज से डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और राघव जुयाल जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

The film 'King'

फिल्म का निर्देशन एक्शन फिल्मों के माहिर माने जाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले भी हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद की मौजूदगी से ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि, ‘किंग’ दर्शकों को जबरदस्त एक्शन और थ्रिलिंग एंटरटेनमेंट का डबल डोज देगी।

अनोखी शूटिंग लोकेशन की तलाश रहे मेकर्स

फिल्म को लेकर कुछ समय पहले यह भी खबर सामने आई थी कि, मेकर्स इस समय फिल्म के फाइनल शेड्यूल के लिए एक बिल्कुल नई और अनोखी लोकेशन की तलाश में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, खुद शाहरुख खान की यह इच्छा है कि, फिल्म का यह हिस्सा किसी ऐसी जगह पर फिल्माया जाए, जहां इससे पहले कभी किसी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग नहीं हुई हो। इससे साफ पता चलता है कि, किंग टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर कितनी गंभीर और महत्वाकांक्षी है और हर पहलू में कुछ नया और अलग करने की कोशिश कर रही है।

तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी 

गौरतलब है कि, शाहरुख खान साल 2023 के बाद अब इस फिल्म के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। लंबे समय बाद हो रही इस वापसी को उनके फैन्स के लिए बेहद खास और बड़ा मौका माना जा रहा है। शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर हमेशा से ही उनके प्रशंसकों में अलग तरह का उत्साह और दीवानगी देखने को मिलती रही है। ‘किंग’ के मामले में भी यह ट्रेंड कोई अपवाद नहीं है।

इससे पहले भी शाहरुख खान के ‘किंग’ फिल्म के सेट से जुड़े कुछ लुक्स और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। उन वीडियो और तस्वीरों में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के साथ रोमांटिक सीन्स शूट करते हुए नजर आए थे, जिससे यह साफ संकेत मिला था कि फिल्म में दोनों सितारे एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में स्क्रीन पर साथ दिखेंगे।

खतरनाक अंदाज में दिखे शाहरुख़ खान

हालांकि, अब तक सुहाना खान के एक्शन सीन्स से जुड़ी कोई भी झलक सामने नहीं आई थी, क्योंकि यह उनकी करियर की पहली बड़ी थिएट्रिकल फिल्म है और इसे लेकर टीम की तरफ से खास सावधानी बरती जा रही है। इसी बीच अब जो नई तस्वीर सामने आई है, उसमें शाहरुख खान एक बिल्कुल अलग और खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इस लीक हुई तस्वीर में उनके चेहरे से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है और वे पूरी तरह से एक्शन अवतार में कैमरे के सामने आए हैं, जो इस बात का साफ संकेत है कि, फिल्म में दर्शकों को बेहद इंटेंस और हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

शाहरुख खान की इस लीक हुई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। एक्स पर इस तस्वीर से जुड़ा एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने इस पल को बेहद उत्साह के साथ साझा किया। पोस्ट में लिखा गया कि आखिरकार फिल्म ‘किंग’ की एक झलक लीक हो ही गई है।

तस्वीर ने बढ़ाई उत्सुकता

इसी के साथ फैन्स की तरफ से शाहरुख खान के इस नए लुक को उनके करियर का अब तक का सबसे खतरनाक और दमदार अवतार बताया जा रहा है। महज एक तस्वीर सामने आने से ही फिल्म को लेकर फैन्स की उत्सुकता और हाइप आसमान छूने लगी है। कई फैन्स ने तो यह दावा भी कर डाला है कि, ‘किंग’ आने वाले समय में एक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी।

The film 'King'

दिलचस्प बात यह है कि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई प्रमोशनल कैंपेन शुरू नहीं किया गया है। बावजूद इसके, शाहरुख खान की फिल्मों के मामले में यह देखा गया है कि, उनके फैन्स खुद ही इस तरह के प्रमोशन का जिम्मा उठा लेते हैं। सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीरों और वीडियो के जरिए ही फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त बज बन जाता है कि किसी अतिरिक्त मार्केटिंग की जरूरत ही महसूस नहीं होती।

सोशल मीडिया अपर छिड़ी बहस

इस लीक हुई तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर एक और दिलचस्प बहस भी छिड़ गई है। कई यूजर्स ने इस तस्वीर को देखने के बाद यह राय जाहिर की है कि, यह तस्वीर बिल्कुल भी एआई जनरेटेड नहीं लग रही, यानी इसकी सत्यता को लेकर फैन्स के बीच भरोसा बना हुआ है। हालांकि, फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ओर से अब तक इस तस्वीर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि, सिद्धार्थ आनंद आमतौर पर अपनी फिल्मों से जुड़ी सही और गलत खबरों को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं और जल्द ही स्पष्टीकरण दे देते हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मेकर्स की तरफ से इस वायरल तस्वीर को लेकर आधिकारिक तौर पर कब कोई बयान सामने आता है। फिलहाल जो भी हो, शाहरुख खान का यह नया और खतरनाक एक्शन लुक फैन्स के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें- सैफ अली पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार, हमलावर ने शाहरुख खान के घर की भी कर चुका था रेकी

Related Articles

Back to top button