किसानों और लोकतंत्र की बेबाक आवाज थे सत्यपाल मलिक: चौधरी सुनील सिंह

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आज बागपत जिले के हिंगुवां गांव में किसान नेता व जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल स्व. सत्यपाल मलिक की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर उन्हें सादर नमन किया।

इसे भी पढ़ें- मायावती ने किया ये बड़ा ऐलान, टेंशन में आई सपा, गरमाई यूपी की राजनीति

पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेंगे

Satyapal Malik

इस मौके पर चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि, सत्यपाल मलिक ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में किसानों, नौजवानों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की हिफाजत के लिए हमेशा निडर होकर अपनी बात रखी। उनके विचार और जीवन-संघर्ष आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूती देना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Satyapal Malik

उन्होंने कहा कि, अन्नदाताओं के हितों की रक्षा, युवाओं के बेहतर भविष्य का निर्माण और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूती देना ही सत्यपाल मलिक को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोकदल किसानों, मजदूरों, नौजवानों और आम जनता के हक की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ता रहेगा।

Satyapal Malik

इस श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किसान नेता तरुण पटेल, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह, लोकदल के प्रदेश व पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय सत्यपाल मलिक जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसे भी पढ़ें- बिजली विभाग में इंजीनियर की नौकरी छोड़कर राजनीति में रखा कदम, पढ़ें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कहानी

Related Articles

Back to top button