अब लखनऊ में ही रोबोटिक सर्जरी, चरक हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक सेवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित चरक हॉस्पिटल ने अपने परिसर में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सेवा की शुरुआत कर दी है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इसे एक अहम पहल माना जा रहा है। इस सुविधा से उत्तर प्रदेश और आसपास के जिलों के मरीजों को उन्नत सर्जिकल तकनीक का लाभ अब स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ में फूड एक्सपो का भव्य समापन, उपमुख्यमंत्री बोले- ‘विश्वस्तरीय आयोजन’

रोबोटिक सर्जरी आधुनिक शल्य चिकित्सा का उन्नत रूप है, जिसमें प्रशिक्षित सर्जन रोबोटिक सिस्टम की मदद से ज्यादा सूक्ष्म और नियंत्रित तरीके से ऑपरेशन करते हैं। इसमें 3D हाई डेफिनिशन विजन और रोबोटिक उपकरणों की सूक्ष्म गतिविधियां सर्जन को ऑपरेशन के दौरान बेहतर दृश्यता और नियंत्रण देती हैं।

ये खूबियां हैं

बेहतर विजुअलाइजेशन

3D हाई डेफिनिशन विजन से ऑपरेशन वाले हिस्से को स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।

सटीक सर्जरी

रोबोटिक सिस्टम सर्जन को ज्यादा सटीक और नियंत्रित मूवमेंट में मददगार साबित होगा।

छोटे चीरे

कई मामलों में छोटे चीरे से सर्जरी संभव होगी, जिससे ऑपरेशन के बाद मरीज को कम से कम असुविधा होगी।

जल्दी रिकवरी

कुछ प्रक्रियाओं में मरीज की रिकवरी काफी जल्दी होगी और वह सामान्य गतिविधियां शुरू कर सकेगा।

कई क्षेत्रों में कर सकेंगे उपयोग

चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार कैंसर सर्जरी, यूरोलॉजी, गाइनेकोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सहित कई विभागों में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रोबोटिक सर्जरी में सर्जन कंसोल पर बैठकर रोबोटिक भुजाओं को नियंत्रित करते हैं। पूरी प्रक्रिया की कमान सर्जन के हाथ में ही रहती है। रोबोट खुद कोई फैसला नहीं लेता, बल्कि सर्जन के निर्देशों के अनुसार ही काम करता है।

शुभारंभ के अवसर पर चरक हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अश्वनी सिंह ने कहा, चरक हॉस्पिटल का निरंतर प्रयास रहा है कि मरीजों को आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत इसी दिशा में एक अहम कदम है। हमारा उद्देश्य है कि, जरूरत के अनुसार मरीजों को उन्नत सर्जिकल तकनीक मिले और उन्हें गुणवत्तापूर्ण इलाज अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि, अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक तकनीक के जरिए मरीजों को बेहतर सर्जिकल विकल्प देने पर खास ध्यान रहेगा।

मरीजों के लिए नई सुविधा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस सेवा से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के बाद अपनी बीमारी और चिकित्सकीय जरूरत के मुताबिक आधुनिक सर्जिकल विकल्पों पर विचार करने का मौका मिलेगा। हालांकि हर मरीज के लिए रोबोटिक सर्जरी उपयुक्त हो, यह जरूरी नहीं है। इसका अंतिम फैसला मरीज की वर्तमान स्थिति और संबंधित विशेषज्ञ की सलाह के आधार पर ही किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें- लखनऊ: कार से कुचलकर मारने की कोशिश, पीड़िता ने खोले कई चौंकाने वाले राज़

Related Articles

Back to top button