
उदयपुर। साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज शादी के पवित्र बंधन में बंध गये। फैंस ने इस कपल को ‘विरोश’ नाम दिया है। रश्मिका-विजय ने उदयपुर के लग्जरी रिसॉर्ट ITC मेमेंटोस में दो अलग-अलग सांस्कृतिक परंपराओं तेलुगु और कोडावा (कूर्ग) में शादी की रस्में निभाई।
इसे भी पढ़ें-आमिर खान की अगली फिल्म कन्फर्म, साउथ डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ काम करेंगे
प्राइवेट रखा था रिलेशनशिप

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद शाम लगभग चार से पांच बजे के बीच कोडावा परंपराओं के साथ दूसरी रस्में निभाई गईं। यह शादी इंडस्ट्री के लिए ‘वेडिंग ऑफ द ईयर’ बन गई है। रश्मिका और विजय ने सालों तक अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा। इन्होंने फरवरी 2026 में यानी इसी महीने में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और शादी की आधिकारिक घोषणा। इस ऐलान को सुनकर दोनों कलाकारों के फैन्स उत्साहित हो गये।
विकिपीडिया पर दोनों के बायो में ‘पति-पत्नी’ स्टेटस अपडेट हो चुका है और सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा, आने वाले दिन, महीने और साल एक जैसे सपनों और उनके पूरे होने से भरे हों। सोच-समझ और प्यार के साथ जिम्मेदारियां शेयर करें, एक-दूसरे की कमियों को अपनाएं और सच्चे पार्टनर की तरह जिंदगी का सफर तय करें।
प्री वेडिंग रस्में हुईं

कपल और उनका परिवार बीते 23 फरवरी को ही उदयपुर पहुंच गया था और प्री वेडिंग की रस्में शुरू हो गई थीं। 24 फरवरी से शुरू हुई रस्मों में मेहमानों के लिए स्पेशल जापानी डिनर नाइट आयोजित था। इसके बाद ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम से वॉलीबॉल और क्रिकेट मैच हुए, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर मस्ती की। 25 फरवरी को मेगा संगीत सेरेमनी हुई, जहां रश्मिका ने ‘अंगारों’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी और सबका दिल जीत लिया। संगीत के बाद हल्दी सेरेमनी हुई, जिसमें रश्मिका और विजय के पेट्स भी शामिल हुए, उनकी मस्ती ने पूरे जश्न को और यादगार बना दिया।
View this post on Instagram
विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने संगीत की रात पर रश्मिका को पारंपरिक चूड़ियां गिफ्ट कीं, जो परिवार में बहू के स्वागत का भावुक पल का प्रतीक है। प्री-वेडिंग फंक्शन के ढेरों फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें टीम के सदस्य व्हाइट आउटफिट में हैप्पी पोज देते नजर आए। सांस्कृतिक प्रदर्शन, लोक नृत्य और स्थानीय व्यंजनों ने माहौल को और रोमांचक बनाया।
इसे भी पढ़ें- फिल्म ‘चंद्रमुखी 2′ को लेकर रजनीकांत ने कही ये बात, तुरंत जवाब देने पर मजबूर हुए साउथ एक्टर राघव लॉरेंस’
थ्री-टियर सिक्योरिटी में हुई रस्में
सुबह 10:10 बजे तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार वरमाला और सात फेरे पूरे हुए। इस दौरान कपल काफी इमोशनल हो गया। वरमाला पहनाते वक्त दोनों की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे, जिससे पूरा परिवार रो पड़ा।
View this post on Instagram
ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने X पर लिखा कि, यह पल बेहद खास और भावुक था। शाम को रश्मिका की कोडावा (कूर्ग) परंपराओं के अनुसार दूसरी रस्में निभाई गईं, जो उनकी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करती हैं। रश्मिका के ब्राइडल लुक में रिच सिल्क साड़ी, पारंपरिक ज्वेलरी और कोडावा स्टाइल एक्सेसरीज कैरी किया था, जबकि विजय ब्लैक एथनिक आउटफिट में शानदार लग रहे थे। एक वायरल धुंधली फोटो में दोनों हाथ थामे वेन्यू पर खड़े दिखे, जो फैंस को दीवाना बना रही है। शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने के लिए थ्री-टियर सिक्योरिटी लगाई गई, लोकल पुलिस, हैदराबाद से आई टीम और इंटरनेशनल सिक्योरिटी।
पैपराजी को दिए मिठाई के डिब्बे
रश्मिका और विजय की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे। DJ गणेश ने सेलिब्रेशन में परफॉर्म किया। तमन्ना भाटिया ने मुंबई में पैप्स को कपल की शुभकामनाएं दीं। कई अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर बधाइयां दीं।
View this post on Instagram
‘गीता गोविंदम’ से ‘फॉरएवर’
आपको बता दें कि, रश्मिका और विजय की मुलाकात साल 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी, जहां उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उसके बाद दोनों ने ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया।
साल 2021 में इनके रिलेशनशिप की अफवाहें उड़नी शुरू हुईं, लेकिन दोनों ने कभी इसे कन्फर्म नहीं किया। अक्टूबर 2025 में प्राइवेट एंगेजमेंट के बाद फरवरी 2026 में शादी इन्होंने सीधे शादी का ऐलान कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर “The Wedding of VIROSH” लिखकर फैंस को सरप्राइज दिया। यह शादी न केवल प्यार की जीत है, बल्कि तेलुगु और कोडावा संस्कृति के मिश्रण का प्रतीक भी है। चार मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा, जहां फिल्म इंडस्ट्री कई दिग्गज हस्तियां नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें- साउथ एक्टर्स : इन साउथ सितारों ने एक, दो तो किसी ने रचाई तीन शादियां, जानें इस लिस्ट में किन एक्टर्स का नाम है शामिल



