ओ रोमियो रिव्यू: फिर चला शाहिद-विशाल का जादू, थियेटर्स में धमाल मचा रही फिल्म

मुंबई। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज  सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई  इस फिल्म को वीकेंड में बड़े कलेक्शन की उम्मीद है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक खूंखार सुपारी किलर ‘उस्तरा’ का किरदार निभाया है, जो रोमियो बनकर इश्क की दुनिया में उतरता है।

इसे भी पढ़ें-विवाद में ‘ओ रोमियो’ ‘पान की दुकान’ गाना रिलीज, शाहिद संग झूमने को मजबूर हुए फैंस

कमीने’ और ‘हैदर जैसी हिट फिल्म दे चुकी  है जोड़ी

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ये रोमांटिक एक्शन थ्रिलर चर्चित लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है। यह विशाल भारद्वाज और शाहिद की चौथी फिल्म है। इससे पहले इस जोड़ी ने बॉलीवुड को ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी हिट् फिल्म दी है।

अंडरवर्ल्ड की स्याह दुनिया पर बनी है फिल्म

ये फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड की स्याह दुनिया दिखा रही है, जहां बदला, गैंगवार और इश्क एक साथ चलते हैं। फिल्म में शाहिद कपूर ‘उस्तरा’ के रूप में एक क्रूर हिटमैन के रोल में नजर आ रहे हैं, जो आईबी अधिकारी खान साहब (नाना पाटेकर) के इशारे पर गैंगस्टर्स का सफाया करते हैं। इसी बीच उनकी जिंदगी में अफशां (तृप्ति डिमरी) की एंट्री होती है, जो बदला लेने के लिए उस्तरा से संपर्क करती है।

ओ रोमियो

अफशां गैंगस्टर जलाल (अविनाश तिवारी) और उसके साथियों की सुपारी लेकर आती है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उस्तरा रोमियो बन जाता है। फिल्म का पहला सीन ही काफी धमाकेदार है। इसमें ‘धक धक करने लगा’ की बीट पर उस्तरा की एंट्री, जहां वह उस्तरे से काम तमाम करता है और ठुमके भी लगाता है।

कहानी गोर, खून-खराबे और डार्क टोन से भरी है, लेकिन विशाल भारद्वाज इसमें मोहब्बत, दोस्ती और नब्बे के दशक के गाने घोलकर रोमांटिक टच देते हैं। ‘धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना…’ और ‘ऐ मेरे हमसफर…’ जैसे क्लासिक ट्रैक्स बीच-बीच में सुकून देते हैं।

 शाहिद का बेस्ट परफॉर्मेंस

शाहिद कपूर ने उस्तरा में अपना करियर बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। अतरंगीपन, खौफ, दर्द और इश्क, हर इमोशन को उन्होंने बखूबी निभाया। कई क्रिटिक्स इसे उनकी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म बता रहे हैं। तृप्ति डिमरी अफशां के रूप में मासूमियत से गुस्से और अपराधबोध तक सब कुछ दिखाती हैं, उनकी परफॉर्मेंस भी देखने लायक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by O’Romeo Movie (@oromeomovie)

इसे भी पढ़ें- विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, शाहिद कपूर ने दिखाया डार्क और खतरनाक अवतार

नाना पाटेकर खान साहब के किरदार में छा जाते हैं, कई बार शाहिद पर भारी पड़ते हैं। अविनाश तिवारी जलाल के रूप में कड़क हैं, लेकिन उनके किरदार में गहराई की कमी महसूस होती है। सपोर्टिंग रोल्स में राहुल देशपांडे (इंस्पेक्टर पठारे), हुसैन दलाल (उस्तरा का दोस्त) अच्छे हैं। कैमियो में दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल स्टार पावर जोड़ते हैं।

विशाल भारद्वाज के संगीत ने फिर कमाल किया है। गुलजार के बोलों वाले गाने जैसे ‘आशिकों की कॉलोनी’, ‘इश्क का फीवर’ और ‘नीचे पान की दुकान’ प्रभावशाली हैं। बैकग्राउंड स्कोर भी दमदार है। डीओपी बेन बर्नहार्ड ने मुंबई की गलियों से स्पेन के बुल फाइट तक विजुअली शानदार बनाया है। एक्शन कोरियोग्राफी डेनी डेल रसारियो की बढ़िया है।

तीन घंटे की है फिल्म

फिल्म की सबसे बड़ी खामी इसका लंबा रनटाइम है। फिल्म करीब 2 घंटे 57 मिनट से 3 घंटे तक की है। कई क्रिटिक्स का कहना है कि 20-30 मिनट काटे जा सकते थे, क्योंकि सेकंड हाफ में पेसिंग स्लो हो जाती है और धैर्य की परीक्षा लेती है। स्क्रीनप्ले में असमानता और इमोशनल पे-ऑफ की कमी भी बताई जा रही है। कुछ रिव्यूज में इसे ‘मिक्स्ड बैग’ कहा गया है। फर्स्ट हाफ कमाल, लेकिन पूरी फिल्म हौसला नहीं रख पाती।

ओ रोमियो

कुछ क्रिटिक्स का कहना है कि, ओ रोमियो, हैदर-कमीने का जादू दोहराने में नाकाम है, हालांकि, शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस शानदार है। कई सोशल मीडिया रिव्यूज में इसे ‘ब्रिलियंट’ और ‘शाहिद की बेस्ट’ बताया जा रहा है।

क्यों देखें?

यह गैंगस्टर ड्रामा के साथ ही फिल्म में रोमांस और रिवेंज का  बेहरतीन मिश्रण है। शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री शानदार है, विशाल भारद्वाज का दमदार निर्देशन और संगीत इसे वैलेंटाइन वीकेंड के लिए परफेक्ट बना रहा है। अगर आप डार्क रोमांस, एक्शन और इंटेंस परफॉर्मेंस पसंद करते हैं, तो ‘ओ रोमियो’ देखने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह शाहिद के लिए बड़ा टर्नअराउंड  भी साबित हो सकती है।

 

इसे भी पढ़ें- महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कारगर हो रहा मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो स्क्वायड

Related Articles

Back to top button