मुंबई: साल 2028 के ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट, नीता अंबानी ने क्रिकेट प्रशसकों को दी शुभकामनाएं

IOC की मेंबर श्रीमती नीता एम अंबानी ने कहा कि लॉस एंजेलिस साल 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जाना एक बड़ा कदम है।

इस फैसले से दुनिया में ओलंपिक आंदोलन को लेकर लिए नई रुचि और कई नए अवसर पैदा होंगे। मुंबई में चल रहे 141वें IOC सत्र में क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल के रूप में शामिल किए जाने पर श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, “एक IOC सदस्य, एक गौरवान्वित भारतीय और एक क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर मुझे बहुत खुशी हो रही है कि IOC सदस्यों ने, लॉस एंजेलिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक साल 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिए वोट किया।

आपको बता दे, क्रिकेट सन 1900 में ओलंपिक में खेला गया था तब सिर्फ 2 टीमों ने हिस्सा लिया था। श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, “क्रिकेट दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है। करीब 1.4 अरब भारतीयों के लिए, क्रिकेट केवल एक खेल नहीं है, एक धर्म है!

इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा जब IOC सत्र भारत में आयोजित किया जा रहा है और 40 साल बाद इसकी देश में वापसी हो रही है। क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय, भारत में लिया गया है। श्रीमती नीता अंबानी ने यह उम्मीद जताई कि इस घोषणा से विश्व भर में खेलों की लोकप्रियता बढ़ जाएगी।

“ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने से नए भौगोलिक क्षेत्रों में ओलंपिक आंदोलन को लेकर गहरा संबंध पैदा होगा और साथ ही क्रिकेट की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलेगा।” IOC की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला श्रीमती नीता अंबानी ने इस दिन को भारत के लिए बहुत खुशी का दिन बताया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button