मीरा राजपूत ने शेयर किये अपने ब्यूटी टिप्स, जानकर आप भी करने लगेंगी इस्तेमाल

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मीरा आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तरह तरह की वीडियो शेयर करती रहती हैं। वे आए दिन अपने फैंस के लिए घरेलू नुस्खे शेयर करते हुए नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने हेल्थ और ब्यूटी से जुड़े घरेलू नुस्खे शेयर किए हैं। मीरा ने अपने फैंस के साथ अपने फेवरिट ब्यूटी टिप्स साझा किये, जिसे आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं।

बालों के लिए अलसी              

बालों को पोषण देने और उन्हें अच्छी तरह से साफ करने के लिए वे बालों में अलसी का जेल लगाती हैं।

इसके लिए आफ अलसी को पानी में उबालकर पीसकर जेल तैयार कर लें। इसके बाद इसे आप बालों में लगा लें। इसे बालों में 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।

अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप स्किन केयर में कच्चा दूध, हल्दी और दूध को शामिल करें। शहद में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर लगाने से स्किन काफी ग्लोइंग होती है। इससे स्किन के डेड सेल्स भी खत्म होते हैं।

यह भी पढ़ें: शुगर लेवल चेक करते वक्त भूलकर न करें ये गलतियां, डायबिटीज रोगी रखें खास ध्यान

बेस्ट टोनर वहीं कच्चा दूध टोनर का काम करता है। मीरा ने बताया कि कच्चा दूध यूज करना उनकी फैमिली का फेवरिट ब्यूटी सीक्रेट है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच कच्चा दूध एक बाउल में लें। कॉटन की मदद से इसे आप फेस पर लगाएं। एक्ने की समस्या से निजात पाने के लिए तुलसी का यूज करें। इसके लिए आप तुलसी पत्ती को पानी के साथ पीसकर एक्ने पर लगाएं।

Related Articles

Back to top button