परदे पर 12 साल बाद फिर से जलवा बिखेरेंगी कंगना की ‘क्वीन’, फाइनल हुआ सीक्वल का नया टाइटल

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों का दौर चल रहा है। ‘गदर 2’, ‘स्त्री 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी फिल्मों की अपार सफलता ने फिल्म मेकर्स को पुराने कल्ट क्लासिक्स को दोबारा जीवित करने का हौसला दिया है। इसी कड़ी में अब बी-टाउन की ‘पंगा गर्ल’ यानी कंगना रनौत अपनी सबसे यादगार और करियर की टर्निंग पॉइंट रही फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वल लेकर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड न्यूज:’धुरंधर 2′ से डरी ‘भूत बंगला’, आगे बढ़ाई रिलीज डेट, सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी

पूरे 12 साल के लंबे इंतजार के बाद कंगना एक बार फिर ‘रानी’ के किरदार में दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं। हाल ही में इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक और रचनात्मक अपडेट सामने आया है, जिसमें फिल्म के टाइटल और शूटिंग शेड्यूल का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के नाम को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है जो फैंस को हैरान कर सकता है।

‘क्वीन 2’ नहीं, अब इस नाम से मचेगा धमाल

अक्सर देखा गया है कि सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल के नाम के आगे सिर्फ ‘पार्ट 2’ लगा दिया जाता है, लेकिन कंगना रनौत और निर्देशक विकास बहल की जोड़ी कुछ अलग करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का आधिकारिक नाम ‘क्वीन 2’ नहीं होगा।

Kangana's 'Queen'

मेकर्स के पास टाइटल के लिए कई विकल्प थे, लेकिन जिस नाम ने सबका ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है, वह है ‘क्वीन फॉरएवर’। सूत्रों का कहना है कि विकास बहल और प्रोडक्शन टीम इस टाइटल को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके मुताबिक, ‘क्वीन फॉरएवर’ न केवल लीड एक्ट्रेस के किरदार को गहराई देता है, बल्कि यह फिल्म के सब्जेक्ट और आज के दौर की कंगना की छवि पर भी पूरी तरह फिट बैठता है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है, लेकिन चर्चा यही है कि इसी नाम के साथ फिल्म का ऑफिशियल ऐलान किया जाएगा।

विकास बहल ही करेंगे निर्देशन

फिल्म के सीक्वल को लेकर सबसे अच्छी खबर यह है कि इसके मूल निर्देशक विकास बहल ही इस पार्ट को भी डायरेक्ट करेंगे। विकास बहल ने ही 2014 में ‘क्वीन’ के जरिए कंगना रनौत को बॉलीवुड की असली रानी बनाया था। उनकी विजन और कंगना की एक्टिंग ने मिलकर एक ऐसी फिल्म रची थी जिसे आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है।

इस बार फिल्म को ट्रिगर हैप्पी एंटरटेनमेंट के अमित चंद्रा प्रोड्यूस करेंगे। अमित चंद्रा हाल ही में एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘120 बहादुर’ को प्रोड्यूस करने के लिए चर्चा में रहे हैं। इस नए प्रोडक्शन हाउस और विकास बहल के निर्देशन में ‘क्वीन फॉरएवर’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

 अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की प्री-प्रोड,क्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि, अप्रैल 2026 से फिल्म के तकनीकी पहलुओं और वर्कशॉप पर काम शुरू कर दिया जाएगा। मेकर्स की योजना है कि, इसी साल के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाया जाए और इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाए।

Kangana's 'Queen'

12 साल पहले जब ‘क्वीन’ रिलीज हुई थी, तो इसकी शूटिंग पेरिस और एम्सटर्डम जैसी विदेशी लोकेशन्स पर हुई थी, जिसने फिल्म को एक ग्लोबल फील दिया था। अब सीक्वल में रानी की यात्रा कहना से शुरू होगी और वह किन नए देशों की सैर करेगी, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर विकास बहल पिछले काफी समय से काम कर रहे थे, ताकि पहले पार्ट की साख को बरकरार रखा जा सके।

20 करोड़ की फिल्म ने मचाया था तहलका

साल 2014 में जब ‘क्वीन’ रिलीज हुई थी, तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि, महज 20 करोड़ के बजट में बनी यह छोटी सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की (रानी) की थी जिसका मंगेतर (राजकुमार राव) शादी से दो दिन पहले हाथ पीछे खींच लेता है। इसके बाद रानी अकेले ही अपने हनीमून पर पेरिस चली जाती है।

फिल्म ने न केवल जबरदस्त कमाई की थी, बल्कि कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिलाया था। फिल्म में लिसा हेडन और राजकुमार राव के किरदारों को भी खूब सराहा गया था। अब फैंस यह जानने को बेताब हैं कि क्या राजकुमार राव इस सीक्वल का हिस्सा होंगे या रानी की जिंदगी में किसी नए नायक का प्रवेश होगा।

Kangana's 'Queen'

सीक्वल फिल्मों के साथ सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वे पहले पार्ट की तुलना में फीकी न पड़ें। हाल ही में ‘वॉर 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्मों के ऐलान ने भी बाजार गर्म किया है। कंगना रनौत के लिए भी यह फिल्म काफी अहम है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वैसा करिश्मा नहीं दिखा पाई हैं जैसा ‘क्वीन’ या ‘तनु वेड्स मनु’ ने दिखाया था।

ऐसे में ‘क्वीन फॉरएवर’ कंगना के करियर के लिए एक बड़ी संजीवनी साबित हो सकती है। दर्शकों को उम्मीद है कि, 12 साल बाद रानी अब और अधिक मैच्योर, कॉन्फिडेंट और बिंदास अवतार में नजर आएगी।

फिलहाल, फिल्म का टाइटल ‘क्वीन फॉरएवर’ लगभग फाइनल माना जा रहा है। आधिकारिक घोषणा शूटिंग शुरू होने से पहले किसी भी वक्त की जा सकती है। कंगना रनौत के फैंस के लिए यह वाकई में जश्न का मौका है कि उनकी चहेती रानी एक बार फिर अपने अंदाज में दुनिया को जीतने आ रही है।

 

इसे भी पढ़ें- महिमा चौधरी की बेटी अरियाना बॉलीवुड में डेब्‍यू की तैयारियों में जुटी

Related Articles

Back to top button