राशिफल, 19 मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष पर इन 7 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपना भविष्यफल

राशिफल, 19 मार्च 2026: आज का दिन भारतीय जनमानस और ज्योतिषीय गणना के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज से न केवल पावन चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, बल्कि हिंदू पंचांग के अनुसार नया विक्रम संवत 2083 भी आज ही से प्रभावी हो रहा है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो आज चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे और उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार, नववर्ष और नवरात्रि के इस दुर्लभ संयोग के बीच मेष, वृश्चिक और मकर सहित सात राशियों के लिए भाग्य के द्वार खुलते नजर आ रहे हैं। धन लाभ के नए अवसर पैदा होंगे और लंबे समय से अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के जातकों का आज का दिन कैसा रहेगा।

इसे भी पढ़ें- राशिफल 18 मार्च 2026:आज किसकी किस्मत का दरवाजा खुलेगा और किसे रहना होगा सावधान, यहां जानें

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन यश और कीर्ति में अभूतपूर्व वृद्धि लेकर आने आएगा। आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भविष्य में परेशानी का सबब बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आज आप जो भी ठोस कदम उठाएंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। साझेदारी में किया गया व्यापार आपके लिए लाभदायक रहेगा और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनने से घर में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता के साथ निभाने का संकेत दे रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा और आप जीवन के छोटे-छोटे सुखों का आनंद लेने की कोशिश करेंगे। यदि किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन में कोई चिंता या तनाव बना हुआ था, तो आज उसका उचित समाधान आपको मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने के योग हैं, जो आपके उत्साह को कई गुना बढ़ा देगा।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको सलाह दी जाती है कि, किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर गहराई से विचार अवश्य करें। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिले तो पीछे न हटें, क्योंकि यह पुण्य आपके मानसिक सुख को बढ़ाएगा। व्यवसाय में नई योजनाओं को लागू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है, बस वाहन चलाते समय थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतें।

कर्क

कर्क राशि वालों को आज अपनी आय और खर्चों के बीच एक सटीक संतुलन बनाकर चलने की नितांत आवश्यकता है। आपके कई रुके हुए और अधूरे काम आज गति पकड़ेंगे, जिससे आपके मन पर पड़ा बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आप दोनों के रिश्तों में नयापन और मधुरता आएगी। हालांकि, संतान के साथ किसी छोटी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य और संयम से काम लेना ही आपके लिए बेहतर होगा।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को आज अपने आस-पास के उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो आपकी पीठ पीछे विरोध की राजनीति करते हैं। व्यस्तता के बावजूद आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को टालने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए, अन्यथा वे काम आगे चलकर जटिल हो सकते हैं। नई संपत्ति या वाहन की खरीदारी के लिए समय बहुत अनुकूल चल रहा है और आप इसकी योजना बना सकते हैं। आपकी कोई पुरानी मनोकामना आज पूरी होने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा और आप नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए, विशेषकर वित्तीय मामलों में। कार्यक्षेत्र में मेहनत की अधिकता रह सकती है, लेकिन आपकी निष्ठा अंततः आपको सकारात्मक परिणाम ही दिलाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा और वे अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय साझा करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी एकाग्रता बनाए रखनी होगी, क्योंकि नया सीखने की इच्छा उन्हें सही दिशा में ले जा सकती है।

तुला

तुला राशि के जातकों को आज स्वयं को विवादों और व्यर्थ की बहसबाजी से पूरी तरह दूर रखने की सलाह दी जाती है। धन कमाने के कई नए और रोचक अवसर आपके सामने आएंगे और आपकी चतुराई आपको उनका पूरा लाभ उठाने में मदद करेगी। परिवार में चल रही किसी पुरानी कलह या मनमुटाव का समाधान आज आपसी बातचीत के माध्यम से निकाला जा सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभप्रद रहने वाला है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन व्यापार और आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से अत्यंत उत्तम रहने के संकेत दे रहा है। पुराने किए गए निवेशों से आपको आज उम्मीद से बेहतर लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या दर्शन की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का सम्मान करें और उनकी सलाह को प्राथमिकता दें, क्योंकि उनके मार्गदर्शन से आपके सरकारी या कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।

धनु

धनु राशि के जातकों को आज सावधानी और सतर्कता के साथ अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ अज्ञात बातों को लेकर मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है, लेकिन आप अपनी बुद्धि से उसे पार कर लेंगे। यदि आप काफी समय से बैंक ऋण या किसी से आर्थिक मदद चाह रहे थे, तो आज वह मार्ग प्रशस्त हो सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है, जिससे घर की रौनक बढ़ेगी और आपका फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर तरफ से अनुकूलता लेकर आएगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में की गई पार्टनरशिप आपके लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है और आपको बड़ा आर्थिक लाभ दिला सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज उनकी ईमानदारी और मेहनत का उचित फल वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना के रूप में मिलेगा। ससुराल पक्ष से किसी के आने से मन प्रसन्न रहेगा, बस किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यापारिक चर्चा करने से आज बचें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य और खान-पान के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में काम करने से गलतियां हो सकती हैं, इसलिए धैर्य के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आपकी लंबी अवधि की योजनाएं अब धीरे-धीरे धरातल पर आने लगेंगी, जिससे आपके भविष्य की चिंताएं कम होंगी। बॉस या उच्च अधिकारी आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे, जिससे दफ्तर में आपका कद बढ़ेगा और रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा।

मीन

मीन राशि के जातकों को आज धन और निवेश के मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। किसी भी बड़े निवेश या शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले विशेषज्ञों की राय लेना अनिवार्य है, वरना नुकसान की आशंका बनी रहेगी। पिताजी की सेहत में अचानक उतार-चढ़ाव आने के कारण आपकी भागदौड़ और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हर कार्य में सतर्कता बरतें और किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, क्योंकि आज धोखा मिलने की संभावना अधिक है।

 

इसे भी पढ़ें- राशिफल 17 मार्च 2026: महादेव और बजरंगबली की कृपा से इन राशियों को आज मिलेगा बड़ा लाभ

Related Articles

Back to top button