जन्मदिवस समापन पखवाड़ा में जरूररतमंदों को वितरित किया भोजन, पौधरोपण किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार अभियान 17 से 30 सितम्बर तक मनाया गया। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बताया कि एक अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से सिटी मोंटेसरी स्कूल विशालखंड गोमतीनगर में जन्मदिवस समापन पखवाड़ा आयोजित किया गया।

30 सितम्बर को कार्यक्रम की रूपरेखा रखते प्रदेश प्रवक्ता केके सिंह कृष्ण

पखवाड़े में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी पहुंचे। समारोह में पौधरोपण, वृद्धों को भोजन, फल, दूध वितरण आदि कराया गया। प्रदेश प्रवक्ता केके सिंह कृष्ण ने बताया कि कार्यक्रम में राम नरेश भारतीय, केके सिंह, अब्दुल कलाम अंसारी, दुर्गेश वाजपेई, रामू स्वामी आदि ने सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button