फिल्मी अंदाज में हुई बैंक में डकैती, दिनदहाड़े लाखों रुपए लूट ले भागे बदमाश

इंदौर। कोरोना काल में लूट की घटनाएं भी अब आए दिन सामने आने लगी हैं, ऐसा ही एक सनसनीखेज वारदात इंदौर शहर हुई। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े फिल्मी अंदज में बैंक में घुसकर एक मिनट के अंदर 5 लाख रुपए लेकर भाग गए।

बता दें कि शहर में तीन दिन के अंदर डकैती की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना इंदौर शहर के परदेशीपुरा चौराहे पर स्थित एक्सिस बैंक में हुई। जहां शुक्रवार करीब चार बजे हथियारों से लैस चार बदमाश बैंक में घुसे थे।

आरोपी सीधे कैश काउंटर पर पहुंचे, वहां उन्होंने रखा एक बैग उठाया और फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी वारदात को एक मिनट के अंदर अंजाम दिया गया।

बैंक में लूट करने वाले इन बदमाशों की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जहां उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। सिक्योरिटी कार्ड की गलती से बैंक में घुसते समय आरोपियों ने मास्क नहीं हटाया था, क्योंकि बैंक का नियम है कि कोई भी व्यक्ति चहेरे पर मास्क लगाकर अंदर नहीं जा सकता है। यह इंदौर के परदेशीपुर का वह बैंक, जहां शुक्रवार दोपहर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...