डॉ. राजेश्वर सिंह ने पूरा किया वादा, सरोजनीनगर के वृद्धजनों और महिलाओं को कराया रामलला का दर्शन

लखनऊ। सरोजनीनगर नित प्रगति के नए आयाम स्थापित करने के साथ-साथ धार्मिक-आध्यात्मिक विकास की भी नई गाथा लिख रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक ओर निरंतर धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण हो रहा है तो वहीं ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ नि:शुल्क बस सेवा के माध्यम से लोगों को तीर्थ यात्रा भी कराई जा रही है।

सभी महिलाओं ने जताया डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार
डॉ. राजेश्वर सिंह की माता तारा सिंह की प्रेरणा से शुरू की गई इस बस सेवा का उद्देश्य क्षेत्रवासियों खासकर वृद्धजनों और महिलाओं को निःशुल्क अयोध्या दर्शन करवाना है।

रविवार को सरोजनीनगर से 19वीं ‘रामरथ अयोध्या श्रवण यात्रा’ का संचालन किया गया। इस बार ‘तारा शक्ति केंद्रों’ की महिलाओं को अयोध्या धाम के दर्शन कराए गए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने पूर्व में सरोजनीनगर की महिलाओं को अयोध्या दर्शन कराने का वादा किया था।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने पूरा किया वादा, ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ से कराए अयोध्या धाम के दर्शन
अपने इसी वादे को पूरा करते हुए उन्होंने पहले चरण में 5 तारा शक्ति केंद्रों में कार्य करने वाली महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों को यात्रा करवाई। ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ के माध्यम से ग्राम ऐन, लतीफ़नगर, लोनहा, भटगांव एवं औरावां के ‘तारा शक्ति सिलाई केंद्रों’ की माताओं-बहनों को परिवार समेत रामलला के दर्शन के लिए भेजा गया।

भगवान श्री राम के जयकारे के साथ पूरे उत्साह से यात्रा की शुरूआत हुई। पूरे सफर में डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने दर्शनार्थियों की हर सुविधा का ख्याल रखा। पूरे जोश खरोश के साथ बस अयोध्या पहुंची। महिलाओं ने रामलला के दर्शन किए किया और सकुशल वापसी की।

यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को रामचरित मानस की प्रति भेंट स्वरुप दी गई। आयोध्या दर्शन के बाद महिलाओं ने विधायक डा. राजेश्वर सिंह की इस पहल की खूब सराहना की। महिलाओं ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसा विधायक मिला है जो विकास के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर हमारे लिए कार्य करता है।

सरोजनीनगर के वृद्धजनों-महिलाओं के लिए निरंतर संचालित है ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर की माताओं से किए वादे को पूरा करते हुए प्रथम चरण में 5 तारा शक्ति केंद्रों की महिलाओं को अयोध्या दर्शन कराया गया है।

आने वाले समय में सभी तारा शक्ति केंद्रों की महिलाओं को अयोध्या धाम के दर्शन कराए जाएंगे। अब तक इस नि:शुल्क बस सेवा के माध्यम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के वृद्धजनों-महिलाओं को अयोध्या व नैमिषारण्य धाम के दर्शन कराए गए है। सरोजनीनगर परिवार के सदस्यों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए यह बस सेवा निरंतर चलती रहेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button