शरीर में होने वाले इन लक्षणों को न करें इग्नोर, हो सकते हैं किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत

किड्नी की दिक्कत आजकल के लोगों को बहुत ज्यादा हो रही है यह एक सबसे ज्यादा होने वाली बीमारियों में से एक है। इस बीमारी को जानने के कई लक्षण है, जो कि  हमारा शरीर हमको बताता है। शुरुआती दोर में हम इस बीमारी के लक्षण अपने शरीर में साफ नहीं देख पाते इसलिए लोग इस बीमारी को “ साइलेंट“ कन्डिशन भी कहते है । 

इसे भी पढ़ें-सावधान! नाखूनों में छिपे हैं गंभीर बीमारियों के संकेत, रंग और बनावट बदलते ही न करें नजरअंदाज

त्वचा का प्रभावित होना 

kideny

यह समस्या सबसे पहले हमारे शरीर की त्वचा को प्रभावित करती है। अगर इस  समस्या को समय रहते नहीं भाप लिया जाए, तो हम इसस समस्या से निजात पा सकते हैं । यह समस्या हमारी त्वचा को रूखा ,खुरदुरा और  पपड़ीदार बना देती है।  कई बार इससे हमारी त्वचा में दरारें पड़ने लगती हैं और हमारी त्वचा मछली की चमड़ी जैसी दिखने लगती है 

खुजली होना

बार बार शरीर में खुजली होना भी इस समस्या के होने का संकेत ,है जो की धीरे धीरे शरीर को प्रभावित करने लगती है। खुजली का लंबे समए तक बने रहना हमारी त्वचा पर खरोंच के निशान  बना देता है कुछ जगहों पर त्वचा मोटी हो सकती है या सख्त गांठें बन सकती हैं.जिससे  इन हिस्सों में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।  रेयर मामलों में त्वचा असामान्य रूप से सख्त और कसी हुई महसूस हो सकती है. इसे नेफ्रोजेनिक सिस्टमिक फाइब्रोसिस कहा जाता है, जो खास परिस्थितियों में विकसित हो सकता है।

किड्नी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो की हमारे खून को साफ करने का काम करती है। किडनी सही तरीके से काम न करे तो खून में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जो और भी कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

नाखूनों में बदलाव

यह समस्या हमारे नाखूनों को भी प्रभावित करती है, जिससे की हमारे नाखूनों में कई बदलाव देखने को मिलते है जैसे की नाखूनों का ऊपरी हिस्सा सफेद और निचला हिस्सा भूरा या लाल होना। कभी-कभी नाखूनों पर सफेद रेखाएं भी उभर आती हैं जिसे हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह समस्या  हमारे शरीर के कई अंगों में सूजन पैदा कर देती है।  पैरों, टखनों, हाथों या चेहरे पर सूजन आने लगती है और त्वचा तनी हुई या चमकदार दिख सकती है।

स्किन पर आ सकते हैं रैशेज

खून में  टॉक्सिन बढ़ने की वजह से  त्वचा पर दाने या रैशेज भी हो सकते हैं। ये छोटे-छोटे उभरे हुए दाने होते हैं, जिनमें तेज खुजली होती है जो की एक बार ठीक होने के बाद भी दोबारा आ  सकते हैं.। कभी कभी बिना किसी वजह फफोले भी पड़ सकते हैं, जो की  हाथ, पैर या चेहरे पर दिखाई दे सकते हैं और सूखने के बाद निशान छोड़ जाते हैं। शरीर में जैसे पेट और कमर में अगर किसी भी प्रकार की गठ दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  यह किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या या कैंसर का संकेत भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-तनाव से सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव, इन बीमारियों से हो सकते हैं ग्रसित

Related Articles

Back to top button