
19 मार्च की तारीख फिल्म प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। इस दिन सिनेमाघरों में दो ऐसी फिल्में टकराने जा रही हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक तरफ रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ है, जिसके पहले पार्ट ने परदे पर धमाल मचा दिया था, तो दूसरी तरफ पवन कल्याण की मास-एक्शन एंटरटेनर ‘उस्ताद भगत सिंह’। दोनों ही फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में क्लैश की खबरों के बीच ‘उस्ताद भगत सिंह’ के निर्देशक हरीश शंकर ने खुलकर अपनी बात रखी है।
इसे भी पढ़ें- धुरंधर 2: एडवांस बुकिंग में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही रणवीर की फिल्म, सालार को भी पछाड़ने की तैयारी
‘उस्ताद भगत सिंह’ के निर्देशक बोले-
बताते चलें कि,अक्सर जब दो बड़ी फिल्में एक ही दिन रिलीज होती हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर उनके प्रदर्शन और क्लैश को लेकर तमाम तरह की अटकलें जाने लगती हैं, लेकिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ के निर्देशक हरीश शंकर का मानना कुछ और ही है। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि, रिलीज डेट का फैसला सिर्फ फिल्ममेकर के हाथों में नहीं होता, बल्कि यह कई व्यावसायिक कारकों पर निर्भर करता है।
View this post on Instagram
उन्होंने बड़े ही परिपक्व अंदाज में कहा, त्योहारी सीजन के आसपास अक्सर बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। दर्शकों की संख्या इतनी विशाल है कि, वे दोनों फिल्मों को सफल बनाने में सक्षम हैं। ईद और उगादी का पर्व है और दोनों फिल्मों के लिए बाजार में पर्याप्त जगह है।
डर को किया ख़ारिज
हरीश ने फिल्मकार आदित्य धर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, आदित्य धर जैसे प्रतिभाशाली निर्देशक के साथ क्लैश होना कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने क्लैश के डर को खारिज करते हुए तर्क दिया कि दोनों फिल्मों की टारगेट ऑडियंस पूरी तरह अलग है।

उस्ताद भगत सिंह के निर्देशक ने स्पष्ट किया, उस्ताद भगत सिंह एक मास-एक्शन एंटरटेनर है, जो प्रशंसकों को भरपूर मसाला और मनोरंजन देगी। वहीं, आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-थ्रिलर है, जो दर्शकों को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देगी। अगर फिल्म की जगह कोई शाहरुख खान की फुल-एंटरटेनर म्यूजिकल फिल्म होती, तो हम क्लैश को लेकर सोचते, लेकिन जॉनर अलग होने के कारण हमें अपनी फिल्म की सफलता का पूरा भरोसा है।
‘धुरंधर 2’ को लेकर दीवानगी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस में गजब की दीवानगी है। रणवीर सिंह इसमें दोहरी भूमिकाओं यानी हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म का स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है, जिसमें संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज सितारे शामिल हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े आसमान छू रहे हैं। खबर है कि, फिल्म के टिकट के दाम 300 रुपये से लेकर 3100 रुपये तक पहुंच गए हैं, जो फिल्म के प्रति दर्शकों के क्रेज को दर्शाता है। फिल्म का पेड प्रिव्यू 18 मार्च को रखा गया है।
View this post on Instagram
दूसरी तरफ, ‘उस्ताद भगत सिंह’ पवन कल्याण के फैंस के लिए एक ट्रीट है। इसमें उनके साथ श्रीलीला और राशि खन्ना लीड रोल में हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है, जो अपने आप में एक गारंटी है कि, फिल्म में धांसू म्यूजिक और एक्शन का कॉम्बिनेशन मिलने वाला है।
इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी रणवीर सिंह की फिल्म!, धुरंधर 2′ को मिल सकती है 100 करोड़ की ओपनिंग



