
बॉलीवुड के एनर्जी पैकेट रणवीर सिंह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने की तैयारी में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज शुरू हो जाएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि, यह प्रभास की ‘सालार’ के नाम पर दर्ज बिगेस्ट ए-रेटेड इंडियन ओपनर का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी रणवीर सिंह की फिल्म!, ‘धुरंधर 2’ को मिल सकती है 100 करोड़ की ओपनिंग
पेड प्रीव्यूज में 25 करोड़ रुपये का लक्ष्य
ट्रेड एनालिस्ट्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ पेड प्रीव्यूज में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का टारगेट रख रही है। अगर यह लक्ष्य हासिल होता है, तो यह इतिहास रच देगी, क्योंकि अभी तक पेड प्रीव्यूज में इतनी बड़ी ओपनिंग किसी फिल्म ने नहीं की है। इसके अलावा, ओपनिंग डे पर फिल्म के 100 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा छूने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा हुआ, तो यह भारतीय सिनेमा में ए-रेटेड फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग बन जाएगी, जो फिलहाल प्रभास की ‘सालार’ के नाम पर है।

‘सालार’ ने अपने ओपनिंग डे पर 90.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो ए-रेटेड फिल्मों में अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड है।एडवांस बुकिंग में धमाल: रिलीज से पहले ही रिकॉर्डफिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ और इसे मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स ने एडवांस बुकिंग को और तेज कर दिया। ट्रेड रिपोर्ट्स (जैसे Sacnilk, Koimoi और Hindustan Times) के मुताबिक, पेड प्रीव्यूज (18 मार्च) के लिए अब तक 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है, जिसमें ब्लॉक सीट्स शामिल हैं। सिर्फ हिंदी वर्जन से ही 8 करोड़ से अधिक का बिजनेस हुआ है।
24 घंटे में 87,000 से ज्यादा टिकट बिके
BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे में 87,000 से ज्यादा टिकट बिके, जबकि कुल मिलाकर 1.2 लाख से अधिक टिकट बुक हो चुके हैं।प्रीमियर शोज की टिकटें 2,000 रुपये तक की प्रीमियम कीमत पर बिक रही हैं, और कई शोज हाउसफुल हो गए हैं। अमेरिका में भी एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ रही है, जहां ओपनिंग डे के लिए 765K डॉलर से ज्यादा की प्री-सेल्स हो चुकी हैं। यह ‘एनिमल’ जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा, तो फिल्म का पहला वीकेंड 350-400 करोड़ नेट तक पहुंच सकता है, और लाइफटाइम में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना है।
दरअसल, ए-रेटेड फिल्में हिंसा, इंटेंस एक्शन और एडल्ट थीम्स की वजह से सीमित ऑडियंस को टारगेट करती हैं, लेकिन जब सुपरस्टार्स जुड़ते हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती हैं।
ये है ए-रेटेड फिल्में की मौजूदा टॉप 10 की लिस्ट
- सालार (प्रभास) – 90.7 करोड़
- द कॉल हिम ओजी – 94.7 करोड़
- कुली – 65 करोड़
- एनिमल (रणबीर कपूर) – 63.8 करोड़
- धुरंधर (पहला भाग) – 28.6 करोड़
- हिट – 21 करोड़
- सत्यमेव जयते – 20.52 करोड़
- कबीर सिंह – 20.21 करोड़
- रायन – 13.7 करोड़
- ग्रैंड मस्ती – 12.5 करोड़
‘धुरंधर 2’ यदि 100 करोड़ की ओपनिंग करती है, तो न सिर्फ इस लिस्ट के टॉप पर आएगी, बल्कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में भी जगह बनाएगी। पहले भाग ‘धुरंधर’ ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और 800 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। सीक्वल में एक्शन और इमोशंस का लेवल और ऊंचा है, जिससे फैंस में क्रेज देखने को मिल रहा है।
View this post on Instagram
ये है कहानी
फिल्म में रणवीर सिंह दोहरे किरदार में हैं, जसकीरत सिंह रंगा और हमजा अली। पहले भाग की कहानी का बदला और स्पाई वर्ल्ड का विस्तार इस बार और इंटेंस है। सपोर्टिंग कास्ट में अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रूप में विलेन की भूमिका में हैं। इनके साथ ही संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अन्य कई कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है, जो पैन-इंडिया अपील देती है। ट्रेलर में रणवीर का इंटेंस परफॉर्मेंस, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और डार्क थीम्स दर्शकों को लुभाने वाला है।
View this post on Instagram
फैंस सोशल मीडिया पर #Dhurandhar2 और #RanveerSingh के साथ जमकर चर्चा कर रहे हैं।
इस डेट को रिलीज हो रही फिल्म
19 मार्च को ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहारों के साथ रिलीज होने से फैमिली ऑडियंस भी थिएटर्स पहुंच सकती है। हालांकि ए-रेटेड होने से 18+ ऑडियंस मुख्य रहेगी। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर फिल्म की ओपनिंग 80-100 करोड़ के बीच रही, तो यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होगी।
रणवीर सिंह की यह फिल्म न सिर्फ उनके करियर का बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकती है, बल्कि बॉलीवुड को नए रिकॉर्ड्स की ओर ले जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2′ पर BMC की बड़ी कार्रवाई, आदित्य धर का स्टूडियो बैन, नहीं कर सकेंगे शूटिंग के लिए अप्लाई



