डिप्टी सीएम पाठक का आरोप, सपाइयों ने तोड़ी गोमती नगर में बहनजी की मूर्ति

  • सबका साथ-सबका विकास के साथ आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: ब्रजेश पाठक

 लखनऊ।  सपा को एक बार अपने भीतर झांककर जरूर देखना चाहिए। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की सबसे अधिक प्रतिमाएं समाजवादी पार्टी के शासनकाल में तोड़ी गईं, जिसे सपा अब भुला बैठी है। ये आरोप उत्तर प्रदेश में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर लगाए।

इसे भी पढ़ें- 2027 में सपा होगी निल बटा सन्नाटा…, अखिलेश पर बीजेपी का तीखा हमला

सपा राज में दलितों पर हुआ अत्याचार

पाठक ने सवाल उठाया कि, लखनऊ के गोमती नगर में बहनजी की मूर्ति किसने खंडित की थी। उन्होंने कहा, ज़रा पूछिए, किसने तोड़ा था? यह काम समाजवादी पार्टी के गुंडों का था। उनके अनुसार मूर्तिभंजक गिरोह के सरगना को यह सच्चाई खुद बतानी चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि देश में दलितों पर जितना अत्याचार हुआ, वह समाजवादी पार्टी के राज में ही हुआ।

Brajesh Pathak

उन्होंने कहा कि सपा और उसके नेताओं को तकलीफ इसलिए हो रही है क्योंकि उनकी सत्ता जा चुकी है, और यह क्षति सिर्फ उन्हीं की है क्योंकि उन्हें भविष्य में सत्ता मिलने वाली नहीं। पाठक ने कहा कि प्रदेश अब प्रधानमंत्री के मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ पर चलते हुए हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।

 2017 के बाद तीन गुना हुई प्रति व्यक्ति आय

उपमुख्यमंत्री ने सपा से दो सवाल पूछे। पहला- 2017 के बाद से यूपी में हर नागरिक की आय तीन गुनी हुई है, इस पर सपा की क्या राय है। दूसरा- प्रदेश का बजट भी तीन गुना बढ़ा है, इस पर सपा का क्या रुख है। उन्होंने कहा कि सपा को इन दोनों बिंदुओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा-कांग्रेस प्रसंग पर बोलते हुए पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी की मिमिक्री करवाई, जो अत्यंत दुखद है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में मां का स्थान ईश्वर के समान माना गया है, और मातृ स्वरूप के बारे में ऐसी टिप्पणी देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। उनके अनुसार राहुल गांधी और कांग्रेस को इसका परिणाम भुगतना होगा।

 

इसे भी पढ़ें- राजभर का अखिलेश पर करारा हमला, सपा राज में बिकती थीं नौकरियां, गुंडाराज था

Related Articles

Back to top button