‘P से परिवार, D से दौलतमंद, A से अपराधी?’ PDA फॉर्मूले पर राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सपा की ओर से तीन प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर की गई अपनी पोस्ट में राजभर ने अखिलेश के ‘PDA’ फॉर्मूले पर सवाल खड़े करते हुए राज्यसभा प्रत्याशियों के चयन पर सीधा तंज कसा।

इसे भी पढ़ें- OPS को लेकर राजभर का विपक्ष पर हमला, कहा- ‘जब सत्ता में थे तो क्यों नहीं आई याद’

राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए की। उन्होंने लिखा, ‘अखिलेश जी, सुना है आप राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं। ये बताइए, तीनों आपके ‘पीडीए’ वाले होंगे या नहीं?’

Om Prakash Rajbhar

‘पहला तो प्रोफेसर साहब हैं, ये आपके PDA वाले परिवार से हो गए’ राजभर ने आगे सपा के संभावित प्रत्याशियों में प्रोफेसर रामगोपाल यादव के नाम की चर्चा का हवाला देते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा, ‘पहला तो प्रोफेसर साहब हैं। ये आपके पीडीए वाले ‘परिवार’ से हो गए। अब ‘डी’ और ‘ए’ से कौन होगा?’

इसके बाद राजभर ने PDA की व्याख्या को लेकर तंज कसते हुए सवाल किया कि ‘डी से कोई ‘दौलतमंद’ होगा क्या? ए से कोई ‘अपराधी’?’‘पिछड़े, दलित और मुसलमान जानना चाहते हैं PDA में परिवार-दौलतमंद-अपराधी कैसे?’

राजभर ने अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले को सीधे पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज से जोड़ते हुए लिखा कि ‘सभी पिछड़े वर्ग के लोग, दलित भाई और मुसलमान भाई जानना चाह रहे हैं कि आपके पीडीए में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को कैसे आप संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत में लगे हैं।’

‘तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा’

राजभर ने अपनी पोस्ट के आखिर में अखिलेश यादव को राज्यसभा चुनाव के गणित को लेकर भी सलाह दी। उन्होंने लिखा, ‘आख़िर में एक और सलाह है। तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा।’

 

इसे भी पढ़ें- PDA रथ यात्रा फर्जी, 100 यात्राएं भी नहीं बचा पाएंगी सपा को डूबने से: राजभर

Related Articles

Back to top button