ग्रामीणों से सीधे जुड़ेंगे CM धामी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, आज शामिल होंगे मुख्य जन सेवक चौपाल में

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को हरिद्वार जिले के दौरे पर रहेंगे। वे शाम के समय श्यामपुर क्षेत्र के आर्यनगर (गाजीवाली) में मुख्य सेवक जन चौपाल का आयोजन करेंगे और वहां की जनता से सीधे रूबरू होंगे। इस चौपाल के माध्यम से वे जनता से जुड़ेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। साथ ही विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह कार्यक्रम उत्तराखंड सरकार की ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ पहल का हिस्सा है। सरकार की इस पहल का मकसद आम आदमी के द्वार तक शासन की पहुंच बनाना है।

इसे भी पढ़ें- सीएम धामी ने देहरादून को दी 12 करोड़ की सौगात, कहा- पर्यटन को मिलेगी गति, रुकेगा पलायन

जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस और जिला प्रशासन के स्तर पर व्यापक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर रविवार से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले में एक्स्ट्रा पुलिस बल की तैनाती की गई है, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही मौके पर पहुंचकर अंतिम तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर मुख्यमंत्री के रूट तक हर जगह निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि कोई असुविधा न हो।

उत्तराखंड सरकार की अहम पहल

CM धामी

गौरतलब है कि, मुख्य सेवक जन चौपाल उत्तराखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें मुख्यमंत्री स्वयं जनता के बीच बैठकर उनकी बात सुनते हैं और उन्हें हल करते है। यह कार्यक्रम न केवल जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण का माध्यम है, बल्कि विकास योजनाओं की ग्राउंड लेवल पर समीक्षा का भी माध्यम है।

चुनाव मोड में आई बीजेपी

आज की इस चौपाल में स्थानीय निवासी अपनी रोजमर्रा की समस्याएं जैसे सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता और अन्य स्थानीय मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री इन मुद्दों पर तत्काल निर्देश देकर समाधान का भरोसा दिलाएंगे। पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, यह कार्यक्रम विधानसभा चुनावों से पहले जनता का फीडबैक लेने का भी एक प्रभावी तरीका है। सीएम के इस दौरे को देखकर लग रहा है कि, भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है और मुख्यमंत्री धामी खुद जमीन पर उतरकर पार्टी की कमान संभाल रहे हैं।

ऐसे में जन चौपाल जैसे कार्यक्रम जनता से सीधे जुड़ाव बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को हाइलाइट करने में मददगार साबित हो रहे हैं।

प्रमुख अतिथि और भागीदारी

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, हरिद्वार शहरी विधायक मदन कौशिक समेत कई गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नेता, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

ये चौपाल ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में आयोजित हो रही है। ये चौपाल हरिद्वार के ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों को कवर करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर बाद हरिद्वार पहुंच चुके हैं। उनका यह दौरा एक दिवसीय है, जिसमें मुख्य फोकस जन चौपाल पर रहेगा।

कई समस्याओं का हो चुका है समाधान

आपको बता दें कि, हरिद्वार उत्तराखंड का एक महत्वपूर्ण जिला है। यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से लगातार विकास कार्य होते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने पहले भी हरिद्वार में कई कार्यक्रमों में भाग लिया है, जैसे संत सम्मेलन, कुम्भ मेला तैयारियों की समीक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में लाखों लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई हैं और कई का समाधान भी हो चुका है।

मुख्यमंत्री धामी के शासन काल में ये अभियान सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित जनसमाधान का सशक्त उदाहरण बन चुका है। ये कार्यक्रम दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है।

लंबित मुद्दे होंगे हल

हरिद्वार पुलिस ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और डॉग स्क्वॉयड की तैनाती की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने आसपास के रूट्स पर डायवर्जन प्लान तैयार किया है ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी स्तर के अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यह कार्यक्रम न केवल जनता की समस्याओं का समाधान करेगा, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत बनाएगा। मुख्यमंत्री धामी का यह प्रयास ‘जनता की सरकार’ के सिद्धांत को धरातल पर उतारने का जीता-जागता प्रमाण है। स्थानीय लोग इस मौके का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि आज की चौपाल से कई लंबित मुद्दों को हल करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें- कल रुद्रपुर पहुंचेंगे सीएम धामी, जिले को देंगे 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

Related Articles

Back to top button