CM धामी ने अपने गृह नगर में किया मतदान, वोटिंग के लिए मतदाताओं से की अपील

खटीमा/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह नगर खटीमा में अपने परिवार के साथ मतदान किया है। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व पर लोगों से भारी संख्या में मतदान करने अपील की।

धामी शुक्रवार सुबह अपने परिवार के साथ खटीमा के नगला तराई स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचे। उन्होंने आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनकी माताजी और पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं।

मताधिकार का प्रयोग करने के बाद धामी ने मतदान के रूप में प्रयोग अमिट स्याही के साथ फोट खिंचवाई। उन्होंने सभी मतदाताओं से घरों से बाहर निकल कर भारी संख्या में लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने की अपील की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...