समग्र विकास में अहम भूमिका निभा रहा सीएम डैशबोर्ड, हर तरफ हो रहा बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

  • सीएम डैशबोर्ड की मार्च रिपोर्ट में हमीरपुर पहले, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर
  •  हर वर्ग के उत्थान के साथ विकास कार्यों में भी गुणवत्ता और गति आई है
  • सीएम डैशबोर्ड की सतत निगरानी से जिलों में विकास कार्यों में नई तेजी आई है

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले नौ वर्षों से समग्र विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस अवधि में प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तो हो ही रहा है, साथ ही समाज के हर वर्ग के उत्थान को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सीएम योगी के विजन को साकार करने में सीएम डैशबोर्ड महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इसे भी पढ़ें- पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए सीएम धामी, पूर्व सैनिकों को दी करोड़ों की सौगात

डैशबोर्ड के माध्यम से जनसुनवाई, कल्याणकारी योजनाओं और राजस्व कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे जिलों में बेहतर प्रशासनिक मापदंड स्थापित करने में सहायता मिल रही है। इसी क्रम में सीएम डैशबोर्ड की मार्च रिपोर्ट में हमीरपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर रहा है।

49 विभागों के 110 कार्यक्रमों की होती है समीक्षा

सीएम डैशबोर्ड द्वारा हर माह जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था पर रिपोर्ट जारी की जाती है। डैशबोर्ड द्वारा प्रदेशभर के जिलों में 49 विभागों के 110 कार्यक्रमों की विभिन्न मानकों के आधार पर समीक्षा की जाती है। इसके बाद जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है।

सीएम डैशबोर्ड की मार्च माह की रिपोर्ट के अनुसार, हमीरपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, बरेली जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि रामपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि, सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट उन जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है, जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों और राजस्व प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

टॉप फाइव मैनपुरी और हरदोई

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप रामपुर में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। यही वजह है कि रामपुर पिछले कई माह से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रिपोर्ट में टॉप टेन जिलों में अपने जगह बनाए हुए है।

वहीं, हमीरपुर ने विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में 10 में से 9.55 अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह बरेली ने 9.54 अंक हासिल किये हैं। सीएम डैशबोर्ड रिपोर्ट के अनुसार रामपुर ने 10 में से 9.51 अंक प्राप्त किये हैं। इसी तरह मैनपुरी चौथे और हरदोई पांचवे पायदान पर है। वहीं टॉप टेन जिलों में शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, जालौन, सोनभद्र और कौशांबी ने जगह बनाई है।

 

इसे भी पढ़ें- इलाज और पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगा धन, इस्टीमेट लाओ, पैसा सरकार देगी- सीएम योगी

Related Articles

Back to top button