विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होते ही भड़कें ब्रजभूषण, लगाए गंभीर आरोप

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा लगातार हमलावर नजर आ रही है। इस कड़ी में भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी आक्रामक रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा है कि इन दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने से यह साफ़ हो गया है कि मुझपर लगे आरोप कांग्रेस का षडयंत्र था।

ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि मेरे खिलाफ जब महिला पहलवानों ने आरोप लगाए थे तभी मैंने कह दिया था कि यह कांग्रेस की साजिश है। हरियाणा के बड़े नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। आज दोनों पहलवान जब कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए तभी मेरी बात पर मुहर लग गयी।

उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे खिलाफ विशेषकर भूपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी ने रचा था। आज यह बात सच साबित हुई कि इस पूरे आंदोलन में जो हमारे खिलाफ षड्यंत्र के तहत किया गया उसमें कांग्रेस शामिल थी और इसका नेतृत्व भूपेंद्र हुड्डा कर रहे थे।

आपको बता दें कि भारतीय महिला पहलवानों ने ब्रजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया था। 18 जनवरी 2023 को रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत 30 से ज्यादा रेसलर्स ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। पहलवानों का विरोध-प्रदर्शन काफी दिनों तक चला। तत्कालीन खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से कई दौर की बात की थी और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया था।

Related Articles

Back to top button