मदसरे में बीड़ी पीने से किया मना तो लड़के ने काट दी मौलाना की गर्दन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां मौलाना द्वारा मदरसे में बीड़ी पीने से मना करने पर एक 13 वर्षीय लड़के ने धारदार हथियार से मौलाना पर का गला काट दिया। मौलाना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के भेजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में पढने वाला एक छोटा लड़का मदरसा परिसर में बीड़ी पी रहा था, जिसे देखकर मौलाना गुस्सा गया और उसने फटकार लगाते हुए लड़के को सजा दी और बीड़ी पीने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दलित महिला के पीछे पड़ा था मुस्लिम युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हालांकि, यह बात लड़के को नागवार गुजरी और उसने धारदार हथियार से मौलवी पर हमला कर दिया। इस हमले से मौलवी की गर्दन बुरी तरह से कट गई। घायल मौलवी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है और नाबालिग लड़के को भी पकड़ लिया गया है।

Related Articles

Back to top button