BOXAM Elite 2026: हितेश और प्रीति की शानदार जीत के साथ भारत का धमाकेदार आगाज

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 21 देशों के 214 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन पहले दिन भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा रहा

स्पेन । ला नूसिया में आयोजित बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2026 के पहले दिन भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में अपना दबदबा कायम किया। टूर्नामेंट के शुरुआती दिन भारतीय दल ने कई महत्वपूर्ण जीत दर्ज कीं, जिसमें विश्व कप फाइनल्स के चैंपियन हितेश गुलिया और प्रीति ने टीम का नेतृत्व किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 21 देशों के 214 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन पहले दिन भारतीय मुक्केबाजों की तकनीकी श्रेष्ठता और आक्रामक खेल के सामने प्रतिद्वंद्वी बेबस नजर आए।

पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में हितेश गुलिया ने नीदरलैंड के फिन बोस को 5:0 के एकतरफा अंतर से शिकस्त देकर अपनी दावेदारी मजबूत की। हितेश ने पूरे मैच के दौरान रिंग पर नियंत्रण बनाए रखा और अपनी सटीक टाइमिंग से विपक्षी मुक्केबाज को अंक जुटाने का कोई मौका नहीं दिया। वहीं, महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में प्रीति ने भी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कजाकिस्तान की अलियास्कर सिम्बैट को 5:0 से हराया। प्रीति के पंचों के बेहतरीन संयोजन और मजबूत रक्षात्मक खेल ने उन्हें मैच में शुरू से अंत तक बढ़त दिलाए रखी।

हितेश ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2026 में अपनी पहली जीत का जश्न कोचों के साथ मनाया।

महिलाओं के अन्य मुकाबलों में प्राची (57 किग्रा), प्रिया (60 किग्रा) और काजल (65 किग्रा) ने भी अपने-अपने मैचों में जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्राची और प्रिया ने क्रमशः स्पेन की वेनेसा मोरेल रामिरेज़ और कनाडा की एलेसिया मानसुएटो को 5:0 के समान अंतर से मात दी। काजल को कजाकिस्तान की असेम तानातार के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए 4:1 से मुकाबला अपने नाम किया।

पुरुषों के वर्ग में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। 60 किग्रा वर्ग में सचिन ने स्पेन के ब्रैंडन एलेजांद्रो को 5:0 से रौंदा, जबकि अनुभवी मोहम्मद हुसामुद्दीन ने डेनमार्क के मथियास मेहमत बुयुकदेमिर को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4:1 से हराया। अविनाश जामवाल (65 किग्रा) ने डेनमार्क के कालिद उस्मान के खिलाफ 5:0 की क्लीन स्वीप दर्ज की, जबकि दीपक (70 किग्रा) ने बेल्जियम के हॉर्नेल आयतेवी को 4:1 से शिकस्त दी। आकाश (75 किग्रा) और अंकुश (80 किग्रा) ने भी 4:1 के अंतर से जीत दर्ज कर भारत के दबदबे को बरकरार रखा। हालांकि, 65 किग्रा वर्ग में आदित्य प्रताप यादव को इंग्लैंड के जो टर्नर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

बॉक्सम एलीट 2026 – दिन 1 परिणाम

 महिलाएँ

54 किग्रा: प्रीति बीटी। अलियास्कर सिम्बैट (KAZ) 5:0
57 किग्रा: प्राची बीटी। वैनेसा मोरेल रामिरेज़ (ईएसपी) 5:0
60 किग्रा: प्रिया बीटी। एलेसिया मनसुएटो (CAN) 5:0
65 किग्रा: काजल बीटी। असेम तनातर (काज़) 4:1

 पुरुष

60 किग्रा: मोहम्मद हुसाम उद्दीन बीटी। मटियास मेहमत बुयुकडेमिर (डेन) 4:1
60 किग्रा: सचिन बीटी। ब्रैंडन एलेजांद्रो (ईएसपी) 5:0
65 किग्रा: आदित्य प्रताप जो टर्नर (इंग्लैंड) से 1:4 से हार गए
65 किग्रा: अभिनाश जामवाल बीटी। क़ालिद उस्मान (डेन) 5:0
70 किग्रा: हितेश गुलिया बीटी। फिन बोस (एनईडी) 5:0
70 किग्रा: दीपक बीटी। हॉर्नेल अइतेवी (बीईएल) 4:1
75 किग्रा: आकाश बीटी। निकिता ज़खरचेंको (यूकेआर) 4:1
80 किग्रा: अंकुश बीटी। मालसावम्त्लुंगा (IND) 4:1

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button