आमिर खान को बिश्नोई गैंग की धमकी- ‘दम घोंट देंगे’, गौरी से शादी के बाद उठा विवाद

आमिर खान ने जब से गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है, तब से वे लगातार सुर्ख़ियों में बने हैं। लोग उन पर लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि, आमिर को लारेंस विश्नोई गैंग की तरफ से भी धमकी मिली है। अभी तक सलमान खान को धमकियां मिल रही थीं, लेकिन अब आमिर खान भी बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें- आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सोनम वांगचुक से इंस्पायर नहीं थी 3 इडियट्स’

आडियो क्लिप में मिली धमकी 

गैंग की तरफ से आमिर खान को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी किसी सीधे बयान के जरिए नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट और एक ऑडियो क्लिप के माध्यम से दी गई है।

Aamir Khan threatened B

बताया जा रहा है कि, यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई की तरफ से दी गई है। हालांकि, यह स्पष्ट कर देना जरूरी है कि, सामने आए इस ऑडियो क्लिप और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गैंग का आरोप है कि, आमिर खान और उनके जैसे कुछ अन्य लोग देश में तथाकथित लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। गैंग की तरफ से इसे सीधे तौर पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर हमला बताया गया है। वायरल हो रही पोस्ट में बेहद आक्रामक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही ये चेतावनी भी दी गई है कि, इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्ट में यह धमकी भी दी गई है कि, अगर कोई भी सेलिब्रिटी अपने स्टारडम और प्रभाव का इस्तेमाल करके इस तरह के कथित कार्यों को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि, आमिर खान जैसे लोग सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के खिलाफ माहौल बना रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

नेताओं को भी दी चेतावनी

दिलचस्प बात यह है कि, इस पोस्ट में सिर्फ आमिर खान को ही निशाना नहीं बनाया गया, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में हाल ही में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का भी उल्लेख किया गया। इस मामले में गैंग ने एक तरफ स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की,  लेकिन उन नेताओं को सीधी चेतावनी दी, जिन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लग रहा है।

पोस्ट में साफ तौर पर धमकी दी गई है कि, अगर ऐसे नेताओं ने मामले में हस्तक्षेप करना बंद नहीं किया, तो उन्हें भी वैसे ही गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जैसे कानून से बचने वाले अपराधियों के लिए तय किए गए हैं।

ये है विवाद की वजह

दरअसल, इस पूरे विवाद की जड़ में आमिर खान की हाल ही में हुई तीसरी शादी है। एक्टर ने  5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाई थी। इस शादी के सामने आते ही कुछ हिंदू संगठनों ने आमिर पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इन संगठनों में बजरंग दल का नाम भी प्रमुखता से शामिल रहा। आरोप लगाने वालों का तर्क था कि, आमिर की तीनों पत्नियां रीना दत्ता, किरण राव और अब गौरी स्प्रैट, सब हिंदू परिवारों से ताल्लुक रखती हैं।

आमिर खान ने खुद दिया था जवाब

इस पूरे विवाद पर सफाई देते हुए आमिर खान पहले ही सार्वजनिक तौर पर अपना पक्ष रख चुके हैं। उन्होंने साफ किया था कि, उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई हैं। वह भी ऐसी ईसाई, जो अपने धर्म का बहुत सख्ती से पालन करतीं है। एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा था कि, उनकी तीनों शादियां सिविल मैरिज के तहत हुई हैं। किसी भी पत्नी को अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं पड़ी और न ही उन पर ऐसा करने के लिए कभी कोई दवाब बनाया गया।

Aamir Khan threatened B

आमिर ने आगे यह भी जोड़ा था कि, उनका पूरा परिवार अलग-अलग धर्मों को साथ लेकर चलने वाला परिवार रहा है। उन्होंने बताया था कि उनकी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है, उनकी बेटी की शादी भी एक हिंदू व्यक्ति से हुई है। उनके एक कजिन मंसूर ने भी एक ईसाई महिला से विवाह किया है। इस तरह आमिर ने यह स्पष्ट करने की कोशिश की थी कि, उनका परिवार धार्मिक विविधता को अपनाने वाला परिवार रहा है न कि किसी एक धर्म को थोपने या बदलवाने वाला।

सलमान को मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। सलमान खान को पहले भी इसी तरह की गंभीर धमकियां मिल चुकी हैं। इसके बाद उनकी सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया। अब आमिर खान का नाम भी इस सूची में जुड़ना इस बात की तरफ इशारा करता है कि सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी से जुड़े फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ता कट्टरपंथी रुख कितना गंभीर रूप ले चुका है।

हालांकि जब तक इन धमकियों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो जाती और पुलिस या जांच एजेंसियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आता, तब तक इसे लेकर पूरी सतर्कता बरतनी जरूरी है।

 

इसे भी पढ़ें- आमिर खान के बच्चों ने गौरी को दिया ये खास नाम, लव जिहाद कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया सच

Related Articles

Back to top button