LIVE: Bihar Election Result 2025 | सरकारी मंथन | सबसे तेज LIVE Result देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Bihar Election Result LIVE: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अबतक के रुझान में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। NDA 209 सीटों पर और महागठबंधन 32 सीटों पर आगे चल रही है।

सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस बार बिहार चुनाव पहले फेज मे 65% और 68.76 ‌वोटिंग हुई। ये रिकॉर्ड मतदान रहा। जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा रहा।

बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच चल रही है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्‍य के 38 जिलों में 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Election LIVE Result 

1-NDA – 209
2-महागठबंधन – 28
3-
OTHER -6
Party Wise Results
PartyWonLeadingTotal
Bharatiya Janata Party – BJP09090
Janata Dal (United) – JD(U)08383
Rashtriya Janata Dal – RJD02626
Lok Janshakti Party (Ram Vilas) – LJPRV01919
Indian National Congress – INC066
Hindustani Awam Morcha (Secular) – HAMS055
Rashtriya Lok Morcha – RSHTLKM044
All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen – AIMIM066
Communist Party of India (Marxist) – CPI(M)011
Communist Party of India – CPI011
Bahujan Samaj Party – BSP011
Total0243243

बिहार में विधानसभा चुनाव की निगरानी के लिए 243 चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं। उनकी सहायता के लिए 243 मतगणना पर्यवेक्षक तैनात हैं। चुनाव लड़ रहे उम्‍मीदवार और उनके अधिकृत एजेंट भी मतगणना केन्‍द्रों में मौजूद हैं। उम्‍मीदवारों ने निष्‍पक्ष और पारदर्शी मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 18 हजार से अधिक एजेंट नियुक्‍त किए हैं।

सुचारू मतगणना सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य भर में पर्याप्त संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सीएपीएफ और बिहार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। राज्य के बाहर से सुरक्षा कर्मियों की 106 कंपनियाँ भी तैनात की गई हैं। मतगणना केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भीतरी स्तर पर सीएपीएफ और बाहरी स्तर पर राज्य पुलिस तैनात की गई है। इसके अलावा, चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा प्रावधान भी किए गए हैं।

आधिकारिक परिणाम भारत निर्वाचन आयोग के परिणाम पोर्टल – https://results.eci.gov.in पर उपलब्ध होंगे। आयोग ने जनता और मीडिया को सटीक और सत्यापित अपडेट के लिए केवल आधिकारिक ईसीआई पोर्टल पर ही भरोसा करने की सलाह दी है और अनौपचारिक स्रोतों से गलत सूचना के प्रति आगाह किया है। टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी रिपोर्टिंग में सटीकता सुनिश्चित करने के लिए आगाह किया गया है।

Related Articles

Back to top button