नई दिल्ली में अंकिता सिंह की कला प्रदर्शनी ‘अपवर्ग’ का उद्घाटन

नई दिल्ली। राजधानी के प्रसिद्ध सांस्कृतिक स्थल बीकानेर हाउस में स्थित कलमकार आर्ट गैलरी में कलाकार अंकिता सिंह की एकल कला प्रदर्शनी ‘अपवर्ग: ए सेलिब्रेशन ऑफ इनर बैलेंस’ का शुभारंभ 10 अप्रैल को गरिमामय माहौल में किया गया।इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुजफ्फरनगर से लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने किया।

इसे भी पढ़ें- नई दिल्ली में चौथा वैश्विक मंच: AI इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करेगा भारत

सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि, कला सिर्फ अभिव्यक्ति का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के अंदर आंतरिक संतुलन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भरने वाली एक मजबूत शक्ति है। उन्होंने प्रदर्शनी की कलाकृतियों की खूब सराहना की और कलाकार अंकिता सिंह की रचनात्मकता को बेहद प्रेरणादायक बताया।

Ankita Singh

कला साधक अंकिता सिंह ने बताया कि, उनकी कलाकृतियां अवचेतन और पराचेतन के संगम से उत्पन्न ऊर्जा की सृजनात्मक अभिव्यक्ति हैं। इन कृतियों में तम और तेज, निराकार और साकार, तथा द्वैत और अद्वैत जैसे प्रतीत होने वाले विरोधाभासी तत्वों के मध्य संतुलन को दर्शाया गया है, जो दर्शकों को आत्ममंथन और आंतरिक शांति की अनुभूति कराते हैं।

प्रदर्शनी में प्रस्तुत कलाकृतियों के माध्यम से आत्म-अन्वेषण, आंतरिक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना के विविध आयामों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया है। दर्शकों ने कलाकृतियों की गहराई, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की। यह प्रदर्शनी कला-जगत में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस अवसर पर आईआरएस अधिकारी सुदीप डबास, उत्तर प्रदेश सचिवालय के अनुभाग अधिकारी विचित्र वीर सिंह, हरियाणा सरकार के मुख्य अभियंता विशाल बंसल तथा जेडी इंफ्राटेक, फरीदाबाद के चेयरमैन विनय कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला-प्रेमियों ने भी सहभागिता की।

 

इसे भी पढ़ें- नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवासी उत्तराखण्डी अधिवक्ताओं के साथ संवाद

Related Articles

Back to top button