अक्षय कुमार ने दिए नए प्रोजेक्ट्स के संकेत, शेयर किया मोशन पोस्टर

मुंबई । बॉलीवुड के एक्शन हीरो और सुपरस्टार अक्षय कुमार ने गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर अपने नए प्रोजेक्ट्स के संकेत दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी अपकमिंग फिल्म की पहली झलक भी दिखाई है, जिस देखकर हर कोई दंग रह गया।

शनिवार को अक्षय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया। जिसमें एक दानव का चेहरा दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर आप थोड़े घबरा भी सकते हैं।

एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया, आज के दिन से बेहतर दिन और क्या हो सकता है, जब आप कुछ खास होने का संकेत दें। मेरे जन्मदिन पर इसका खुलासा होगा। इंतजार करिए।”

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को याद आई अपनी भारत जोड़ो यात्रा, लोगों को बताए अनुभव…

सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे देखकर सरप्राइज हैं। सबके मन में यही सवाल है कि क्या यह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के बीच एक नया प्रोजेक्ट है? कई लोग इसे हॉरर प्लस कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं। इसके आलावा अक्षय कुमार के फैन्स उन्हें गणेश चतुर्थी की बधाई देते भी नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button