भाजपा ने आदित्य साहू को झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को झारखंड राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। साहू पूर्व सांसद रवींद्र कुमार रे का स्थान लेंगे, जिन्हें राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले, पिछले साल अक्टूबर में यह प्रभार सौंपा गया था।

भाजपा चुनावों में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा से हार गयी थी। राय की नियुक्ति के एक वर्ष के भीतर ही उन्हें बदलने का पार्टी का निर्णय राज्य इकाई को पुनर्गठित करने तथा पूर्वी राज्य में संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने के पार्टी के प्रयास को रेखांकित करता है।

Related Articles

Back to top button