कांग्रेस को झटका, शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला भाजपा में शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत पार्टी के कई नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली।


पार्टी के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में इन नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी और शिवपुरी कांग्रेस की जिला इकाई के कई सदस्य भी भाजपा में शामिल हो गए।

Related Articles

Back to top button