प्रियंका चोपड़ा के बाद उर्वशी रौतेला पहुंची अयोध्या किये रामलला के दर्शन

अयोध्या। प्रियंका चोपड़ा के बाद अयोध्या के रामलला के दर्शन करने एक और एक्ट्रेस पहुंची हैं। ये अदाकारा कोई और नहीं बल्कि उर्वशी रौतेला हैं। वह भी श्रीराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या नगरी पहुंची हैं। राममंदिर में उर्वशी लगभग 30 मिनट तक प्रभु की मूरत को निहारती रहीं। मंदिर की सुंदरता को देखकर वह भावविभोर हो गईं।

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला अपनी आगामी फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर गईं। इससे पहले आईपीएल के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज केशव महाराज और रवि बिश्नोई ने भी 21 मार्च को राम मंदिर के दर्शन किए।

Related Articles

Back to top button