आगरा न्यूज़ : दो घरों में हुई 29 लाख की चोरी, लखनऊ में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही का घर भी हुआ साफ

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के दहतोरा और सरला बाग में चोरों ने महिला सिपाही और अधिवक्ता के घर को निशाना बनाया। महिला सिपाही के घर और अधिवक्ता के घर से करीब 29 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर भाग गए। पुलिस CCTV कैमरों की सहायता से चोरों की तलाश में लगी जुट गई है।

पहली घटना दहतोरा स्थित ज्योति नगर में सिपाही प्रियंका के घर में हुई। प्रियंका लखनऊ में रहती हैं। वह पिछले महीने 23 अगस्त को ड्यूटी पर गईं थीं। पति गांव चले गए थे। घर में ताला लगा हुआ था और घर देखरेख के लिए उनके रिश्तेदार घर पर आते-जाते रहते थे। 24 सितंबर को चोरी का पता चला। चोरों ने घर के पीछे के हिस्से पर सीढ़ी लगाकर प्रवेश किया। अलमारी का लॉकर को तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। सिपाही ड्यूटी पर होने के कारण आगरा नहीं आ सकीं। उन्होंने बीते दिन शुक्रवार को थाना सिकंदरा में तहरीर दी।

दूसरी घटना दयालबाग के सरला बाग में हुई। अधिवक्ता मोहन सिंह वर्मा बृहस्पतिवार को परिवार समेत दिल्ली गए थे। घर पर ताला लगा गए थे। काॅलोनी के गार्ड को घर की चाबी दे गए थे। उसे देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी थी। रात में गार्ड घर देखने गए। तभी दरवाजा खुला देखा। इस पर उसने मोहन सिंह को इस घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग वहां पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि चोर घर से 1 लाख रुपये और 18 लाख के जेवरात चोरी करके ले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे किसी जानकार का हाथ है। कमरे का दरवाजा खिड़की में हाथ डालकर खोला गया। पुलिस ने इस घटना को लेकर FIR दर्ज कर लिया है। कॉलोनी के CCTV कैमरों से आरोपियों के बारे में सुराग तलाशे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: क्या सपा और कांग्रेस के बीच होगा गठबंधन? शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत जारी, जल्द हो सकता है एलान

Related Articles

Back to top button