चारधाम यात्रा 2023: तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, स्वास्थ्य मंत्री बोेले- जल्द तैयार होगा रोडमैप

चारधाम यात्रा में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश फाउंडेशन के बीच बीते शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। अनुबंध के मुताबिक, चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी और डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक, फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित बेहतर रोडमैप तैयार किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मेजबानी में हुए समझौते पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह और विश फाउंडेशन के CEO पूर्व IAS डॉ. राकेश कुमार ने हस्ताक्षर किए। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की लगातार कोशिश कर रही है।

डिजिटल संसाधनों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध की जाएंगी
इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, स्वास्थ्य विभाग और विश फाउंडेशन के बीच स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत एवं गुणवत्ता प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। अनुबंध के मुताबिक, नए मॉडलों का उपयोग करके सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली निर्मित कर चारधाम यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों और आसपास के लोगों को आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल संसाधनों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा चारधाम यात्रा में उपस्थित डॉक्टरों, पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टॉफ को इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह, विश फाउंडेशन के CEO पूर्व IAS डॉ. राकेश कुमार ने हस्ताक्षर किए हैं। इस मौके पर पूर्व IAS भास्कर खुल्बे के साथ-साथ अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. तुहिन कुमार और विश फाउंडेशन के डॉ. विवेक यादव, मिल्टन नायक समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : केदारनाथ यात्रा : धाम में 24 घंटे बंद होने का किया एलान, यात्रियों को हो सकती परेशानी, जानें क्या है वजह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button