उत्तर प्रदेश : शूटिंग के दौरान पुलिस की निगरानी से बचकर अक्षय कुमार के पास पहुंचा युवक, सुरक्षाकर्मी हुए अलर्ट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की शूटिंग लखनऊ के पास सीतापुर जिले में कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता की सुरक्षा को लेकर सख्त इंतजाम किए गए हैं। पीएसी, पुलिस के अलावा एक्टर के पर्सनल बाउंसर भी उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसके बाद भी बीते दिन मंगलवार को एक लड़का सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर अक्षय कुमार के पास जा पहुंचा। यह देख सुरक्षा कर्मियों की हालत ख़राब हो गयी। इसके बाद अफरा-तफरी में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर आ गए।

पीएसी परिसर से एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक मुख्य द्वार की तरफ बढ़ी। लोगों ने ध्यान से देखा तो उस पर अक्षय कुमार सवार दिखे। एक पल को लोगों को विश्वास नहीं हुआ। पर पलक झपकते ही अक्षय कुमार अपने प्रशंसकों के काफी पास आ गए। उन्होंने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया।

इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगे सभी सुरक्षाकर्मी को प्रशंसकों को नियंत्रित करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। तकरीबन 20 मिनट तक अक्षय कुमार प्रशंसकों से मिलते रहे। उधर, 11 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में तैयार वायुसेना आदमपुर पंजाब के सेट पर लगातार फिल्म के सीन शूट होते रहे। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों की आवाजें बीच-बीच में आती रहीं। बता दे, अभी कुछ दिनों तक फिल्म की शूटिंग जारी रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, एक्टर अक्षय कुमार इस फिल्म में एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में नज़र आएंगे। यह फिल्म अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में अक्षय के साथ निरमत कौर और सारा अली खान नज़र आएंगी। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़े : बांदा में हादसा : केन नदी में नहाते समय डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी, मौके पर पहुंचे SDM

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button