राजस्थान के झोटवाड़ा में होगा स्टेडियम का निर्माण, सीएम अशोक गहलोत ने 10 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के कंवर का बास, झोटवाड़ा में स्थित स्टेडियम के निर्माण के लिए संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत, अब स्टेडियम का निर्माण 1.50 करोड़ रुपये की बजाय 10 करोड़ रुपये में किया जाएगा।

पहले यह स्थादी (Permanent) स्थल के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था। मुख्यमंत्री गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में इस परियोजना की घोषणा की थी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (RSRDC) को तीन निर्माण कार्यों के लिए एजेंसी चार्जेज में शिथिलता देने की मंजूरी दी है। ये निर्माण कार्य RSRDC के द्वारा निष्पादित (Execute) किए जाएंगे।

संशोधित प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के विभिन्न संभागों में, जैसे कि जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, और बीकानेर में, पब्लिक हेल्थ कॉलेजों के निर्माण कार्य की लागत 408.94 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा, जालोर और प्रतापगढ़ जिलों में नवीन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य की लागत 500 करोड़ रुपये होगी और इस पर 5.50 प्रतिशत एजेंसी चार्जेज लिया जाएगा। इसी तरह, चूरू में स्थित मेडिकल कॉलेज और संबद्ध जिला अस्पताल के अपग्रेडेशन के लिए बिल्डिंग और अन्य कार्यों की लागत 208.26 करोड़ रुपये होगी और इस पर 4.20 प्रतिशत एजेंसी चार्ज लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन 2023 : कौन से दिन मनाये रक्षाबंधन ? 30 या 31 अगस्त ? राशि के आधार पर भाइयों की खुशियों को करें दुगुना

यह भी पढ़े : ड्रीम गर्ल 2 : फिल्म की जबर्दस्त हिट के बाद आयुष्मान हुए भावुक, साझा किये अपने इमोशंस

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button