पकिस्तान से आयी सीमा हैदर पर फूटा मुसीबत का पहाड़, वीडियो में हुआ बड़ा खुलासा

पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर और सचिन मीणा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सचिन के पिता अपनी परेशानियों को साझा कर रहे है। आपको बता दे, सचिन के पिता अपनी आर्थिक तंगी के कारण परेशान हो रहे हैं। परिवार के दावे के अनुसार, करीब एक महीने से मजदूरी पर ना जाने की वजह से उनका परिवार पाई-पाई को मोहताज हो गया है। पुलिस की सख्ती के चलते वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं।

आपको बता दे, सचिन के पिता नेत्रपाल मीणा ने बताया कि उन्हें खाने-पीने की चीजों की बहुत परेशानी हो रही है, और उन्हें पुलिस के पहरे में बैठाया जा रहा है। उन्हें घर से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवार को भूखे रहने का सामना करना पड़ रहा है। परिवार में रह रहे कुल 8 लोगों की यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

जानकारी के मुताबिक, सचिन और सीमा ने अपने घर के मेन गेट पर एक पोस्टर चिपकाया है, जिसमें उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है, ‘मीडिया, प्लीज रिस्पेक्ट माई प्राइवेसी’।

यह भी पढ़े : कश्मीर में बड़े हादसे को रोका गया, संदिग्ध बैग मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तत्काल लिया एक्शन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button