मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें हुई तेज, मंत्रिमंडल में होंगे कई नए नाम शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो रही हैं। मंत्रियों की नई सूची का ऐलान कभी भी हो सकता है। आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में, कई नए नाम मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं, जबकि कुछ मंत्रियों को छुट्टी देकर पार्टी के कार्यों में लगाया जा सकता है। पिछली बार 2021 में मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ था, जब 43 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

नए बदलाव के माध्यम से किसी का भी प्रवेश हो सकता है और कौन-कौन से मंत्रियों को बाहर किया जायेगा, इसके बारे में कई कयास चल रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य के बारे में बहुत चर्चा हो रही है, जहां हाल ही में एक बड़ा सियासी घटना घटी है। मोदी कैबिनेट में होने वाले बदलावों पर भी इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़े : अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, आदिवासी युवक पर पेशाब करके प्रवेश शुक्ला ने पूरे देश को किया शर्मसार

Related Articles

Back to top button