बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में 5 देशों से मांगी मदद

दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह  के खिलाफ महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न केस में जांच के लिए 5 देशों से मदद मांगी है. दिल्ली पुलिस ने इन पांचों देशों के कुश्ती महासंघों को पत्र लिखकर वीडियो और फोटो आदि की जानकारी मांगी है.

पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर इंडोनेशिया, बुल्गारिया, कजाकिस्तान, मंगोलिया और किर्गिस्तान में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. दिल्ली पुलिस ने इन देशों के रेसलिंग महासंघों को पत्र लिखकर टूर्नामेंट के वीडियो फुटेज और एथलीटों के ठहरने के स्थान का वीडियो आदि मांगे हैं.

15 जून तक नहीं मिलेंगे विवरण

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन देशों के रेसलिंग फेडरेशंस से मांगे गए विवरण 15 जून तक नहीं मिल सकते हैं. 15 जून तक दिल्ली पुलिस इस मामले में अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी. अब पुलिस 15 जून के बाद विदेशों से मिले विवरण को सप्लीमेंट्री आरोप पत्र में दाखिल कर सकती है.

पुलिस कमिश्नर ने की रिव्यू मीटिंग

पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने सोमवार को स्पेशल कमिश्नर सागरप्रीत हुडा और डीसीपी प्रणव तायल व मनीशी चंद्रा के साथ रिव्यू मीटिंग की. महिला पहलवानों ने कई देशों में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: न कोई जेल गया, न ट्विटर बंद हुआ… जैक डोर्सी के दावों पर भारत सरकार का जवाब, जानिए क्या है पूरा विवाद

4 जुलाई को होंगे रेसलिंग फेडेरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव

भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव 4 जुलाई को होगा. डब्ल्यूएफआई ने सोमवार को चुनाव की तारीख का ऐलान किया. जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार को चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है. बृजभूषण शरण सिंह यह चुनाव इसलिए नहीं लड़ पाएंगे क्योंकि वह लगातार तीन पर फेडरेशन के प्रमुख रह चुके हैं.

.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button