जया प्रदा की सीएम योगी से मुलाकात पर राजनीतिक अटकलें हुई तेज, लगने रहे ये कयास

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले भाजपा नेता जया प्रदा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है, जिसे लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। यहां दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी से कई प्रत्याशियों के इन सीटों से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। इस बीच जया प्रदा और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात ने हलचल कर दी है।

मुख्यमंत्री के आवास पर हुई मुलाकात

सोमवार को बीजेपी नेता लखनऊ पहुंची थीं। इस दौरान वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भी गईं और दोनों ने मुलाकात की। एक घंटे तक चली इस मुलाकात को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, बीजेपी नेता ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है, लेकिन चर्चाएं हैं कि उपचुनाव को लेकर यह मुलाकाता हुई है और वे उपचुनाव में उम्मीदवार हो सकती हैं।

ट्विटर पर पोस्ट की फोटो

जया प्रदा ने अपने ट्विटर हैंडल से सीएम के साथ मुलाकात की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में जया मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करती दिख रही हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ कैपश्न में लिखा, “आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की।”

अब्दुल्ला आजम की विधानसभा की सदस्यता हुई रद्द

उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिनमें से एक रामपुर की स्वार विधानसभा सीट है। सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा की सदस्या रद्द होने के बाद यह सीट खाली हुई है। अब जल्द ही इस सीट पर चुनाव होना है। इस बीच जया प्रदा की मुख्यमंत्री से मुलाकात के साथ ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 15 साल पुराने एक मामले में अब्दुल्ला आजम को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई थी। इसके अलावा, मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर भी चुनाव होना है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अस्पताल में भर्ती, अहमदाबाद में चलाते हैं किराने की दुकान

विधान परिषद की दो सीटों पर भी होना है उपचुनाव

विधान परिषद की भी दो सीटों पर भी उपचुनाव होना है। लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफे और बीएन दोहरे के निधन के बाद विधान परिषद की दो सीटें खाली हो गई हैं। ऐसे में दो विधानसभा और दो विधान परिषद की सीटों पर उपचुनाव का जल्द ही ऐलान होना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button