धामी सरकार के 100 दिन: ‘हमरो पहाड़’ टाइटल सॉन्ग रिलीज कर सीएम ने गिनाई उपलब्धियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे हो गए है। सरकार के सौ दिन पूरे होने पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां सीएम ने सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां गिनाई तो वहीं विपक्ष ने सरकार के सौ दिन के कार्यकाल पर कई सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर चीड़बाग देहरादून में शौर्य स्थल पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे। इसके बाद सरकार के सौ दिन पूरे होने के मौके पर सीएम धामी ने  ‘बेस्ट बने उत्तराखंड अपना’ पर आधारित ‘हमरो पहाड़’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया। साथ ही विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देहरादून के 51 लाभार्थियों को चेक एवं चाबी सौंपी

बकौल धामी, 100 दिन में हमने राज्य के विकास की जो आधारशिला रखी है, वह 2025 में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इसके लिए विभागों को अगले पांच वर्षों में पर्यटन, पलायन, स्वरोजगार, अवस्थापना विकास सहित राज्य की तरक्की से जुड़े क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। 

Related Articles

Back to top button