लखनऊ में सपा नेता पर लोहे की रॉड, लाठियों और धारदार हथियार से हमला, मौत

लखनऊ: पीजीआई थाना क्षेत्र के रेवतापुर इलाके में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता की बेरहमी से पिटाई की गई। इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। यहां पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित रोहित (26) पर सचिन और उसके साथियों ने हमला किया और लोहे के डंडे, धारदार हथियारों और लाठियों से बुरी तरह पीटा। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर सचिन और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।

रोहित सपा की यूथ विंग के पूर्व जिला सचिव थे। मृतक की मां उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि सचिन, शिव कुमार और अन्य लोगों ने उसके बेटे पर हमला किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिन की रोहित से पुरानी रंजिश थी और वह उसे कई बार धमकी भी दे चुका था। छह महीने पहले रोहित की शादी हुई थी।

आजम खां के परिवार से मिले जयंत चौधरी: सपा से नाराजगी की खबर के बीच आरएलडी अध्यक्ष की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), छावनी, अर्चना सिंह ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Back to top button