राज्यपाल ने विक्टोरिया में फहराया 7500 वर्ग फुट का तिरंगा

कोलकाता। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सात हजार वर्ग फुट का तिरंगा कोलकाता विक्टोरिया मेमोरियल पर फहराया है। विक्टोरिया मेमोरियल ब्रिटिश साम्राज्यवाद का प्रतीक है। इस बार वही विक्टोरिया भारत के राष्ट्रीय ध्वज से ढक गया। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर विक्टोरिया में 7,500 वर्ग फुट का झंडा फहराया गया।


विक्टोरिया में झंडा फहराते हुए राज्यपाल ने मानवाधिकारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जहां मानवाधिकार नहीं, वहां वास्तविक आजादी नहीं है। आतंकवाद किसी भी मामले में स्वतंत्रता के मूल विचार को बाधित करता है। स्वतंत्रता सर्वव्यापी और सफल तभी होती है जब मानव अधिकारों का उल्लंघन न हो। आतंकवाद देश को पीछे की ओर धकेलता है। समाज को पीछे की ओर धकेलता है। आधुनिक दुनिया में मानवाधिकार सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं। मानवाधिकारों का हनन होने पर स्वतंत्रता निरर्थक है।

Related Articles

Back to top button