सभी क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाएगा यह केन्द्रीय बजट : गिरिराज सिंह

बेगूसराय। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी पेश किए गए बजट को जन कल्याणकारी बजट बताया है।

बजट-2021 में चुनाव वाले राज्यों को मिला विशेष महत्व, वित्तमंत्री ने दिया ख़ास तोहफा

सभी क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाएगा यह केन्द्रीय बजट : गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत परियोजना स्वास्थ्य के मामले में आत्मनिर्भरता की मिसाल बनेगा। यह बजट देश में तमाम क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाएगा। सरकार की ओर से तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की स्कीम लॉन्च की जा रही है, जो देश में बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम करेगी।

2020-21 के बजट में छह स्तंभों का प्रस्ताव है, स्वास्थ्य और कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी एवं अवसंरचना, आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना, नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास, न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन। 

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बस परिवहन सेवाओं की वृद्धि के लिए 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से एक नई योजना लांच की जाएगी। सरकार अगले तीन वर्षों में एक सौ और अधिक जिलों को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से जोड़ेंगी। जम्मू-कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र में एक गैस पाइप लाइन परियोजना शुरू की जाएगी। एक स्वतंत्र गैस ट्रांसपोर्ट सिस्टम ऑपरेटर का गठन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button