सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण को मिली नई ताकत, यूपी के जर्जर बैराजों और बांधों के गेट हुए आधुनिक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल संसाधनों को बेहतर बनाने और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने बीते साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की प्रमुख जल संरचनाओं बैराज, बांध, हेड रेगुलेटर और अन्य जल यांत्रिक संरचनाओं के गेटों के निर्माण और प्रतिस्थापन खासा ध्यान दिया है। इसका उद्देश्य किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ बाढ़ और आपदा की स्थिति में जल संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इसे भी पढ़ें- गोमती की बाढ़ से बचाव के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध, सीएम योगी ने किया हवाई सर्वे

 बदले जा रहे पुराने और जर्जर गेट

इस बारे में बताते हुए प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग ने कहा कि, योगी सरकार की पहल से पुरानी और जर्जर हो चुकी जल संरचनाओं को आधुनिक तकनीक से नया जीवन दिया जा रहा है। लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे हैं कई महत्वपूर्ण बैराज और बांध के गेट समय क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है, ताकि जल संरचनाओं के संचालन सुचारू रूप से होता रहे और सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था में किसी भी तरह की दिक्कत न आए।

UP water structures

उन्होंने बताया कि, पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में बड़े पैमाने पर गेटों को बदलने का काम किया गया है। पीलीभीत स्थित चुक्का हेड रेगुलेटर के सभी चार गेट बदले जा चुके हैं। बुलंदशहर स्थित नरौरा बैराज के कुल 61 गेटों में से 13 गेटों को बदलने का काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष 48 गेटों के निर्माण और प्रतिस्थापन का कार्य जारी है।

लखनऊ स्थित गोमती बैराज के सभी 10 गेट बदले जा चुके हैं। वहीं, एटा स्थित तातारपुर एलजीसी एवं पीएलजीसी कनेक्टिंग रेगुलेटर तथा हेड रेगुलेटर के कुल 20 गेटों को भी बदला जा चुका है।

पानी के अंदर ही बदले गए गेट

प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने बताया कि, रामपुर स्थित कैनरी बैराज के 15 में से नौ, गाजियाबाद स्थित हिंडन बैराज के सभी आठ और अन्य प्रमुख जल संरचनाओं में भी पुराने गेटों के प्रतिस्थापन का काम किया गया है। कई बांधों और बैराजों में अतिरिक्त स्पेयर गेट भी सुरक्षित रखे गए हैं, जिससे आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

दिल्ली स्थित ओखला बैराज के 27 में से 18 गेट बदले जा चुके हैं और आपात स्थिति के लिए तीन स्पेयर गेट भी तैयार रखे गए हैं। भीमगौड़ा बैराज, हरिद्वार के 22 में से आठ खराब गेट बदले गए हैं। इन गेटों का निर्माण विभाग की आईएसओ प्रमाणित कार्यशालाओं, बरेली और झांसी में किया गया है।

UP water structures

प्रदेश में पहली बार अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पानी के अंदर स्थित गेटों को आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक और विशेषज्ञ गोताखोरों की मदद से बदला गया है। जैसे कि, ललितपुर स्थित माताटीला बांध, मेजा-जरगो लिंक रेगुलेटर और कचनौदा बांध में लगभग 60 से 70 फीट की गहराई में स्थित अंडर-स्लूइस गेटों को पानी के अंदर ही बदला गया।

इसी तरह कचनौदा बांध में करीब 60 फीट की गहराई में जाकर दो अंडर-स्लूइस गेटों को बदलने का काम किया गया और एक स्पेयर गेट सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही हमीरपुर के मौदहा, महोबा के लहचूरा, बिजनौर के खो बैराज, बहराइच के घाघरा बैराज और लखीमपुर खीरी के शारदा बैराज जैसी महत्वपूर्ण जल संरचनाओं के लिए भी स्पेयर गेट तैयार कर सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि आकस्मिक स्थिति में किसानों को सिंचाई जल की आपूर्ति प्रभावित न हो।

आपदा से भी निपटने की तैयारी

मुख्य अभियंता यांत्रिक उपेंद्र सिंह ने बताया कि, योगी सरकार का जोर केवल जल संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि संभावित आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी पर भी है। प्रमुख बैराजों के लिए स्पेयर गेट सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि किसी गेट में अचानक खराबी आने पर उसे बिना समय गंवाए बदला जा सके। इससे जन-धन की संभावित क्षति को रोकने और जल प्रबंधन व्यवस्था को लगातार बनाए रखने में मदद मिलेगी।

चंदौली के चंद्रप्रभा बांध में करीब 80 फीट की गहराई पर स्थित अंडर-स्लूइस गेटों से रिसाव की समस्या सामने आने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। रिसाव के कारण सिंचाई योग्य पानी की लगातार बर्बादी हो रही थी और आसपास के किसानों में चिंता थी। निरीक्षण के बाद अधिकारियों को रिसाव को तत्काल रोकने और विशेषज्ञ गोताखोरों तथा आधुनिक तकनीक की मदद से पानी के भीतर स्थित रिसाव को स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए गए।

 

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी ने 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में भेजी 148 करोड़ की धनराशि, 11 छात्रों को दिए प्रमाणपत्र

Related Articles

Back to top button