विश्व हृदय दिवस पर चरक हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क शिविर, 136 मरीजों की हुई जांच

लखनऊ। विश्व हृदय दिवस के मौके पर मंगलवार को चरक हेल्थकेयर एण्ड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी और चरक हॉस्पिटल के तत्वावधान में निःशुल्क हृदय रोग परामर्श, जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 136 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।

इसे भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन, लखनऊ में पुलिस से झड़प, पुतला दहन

शिविर का मकसद आम जनता को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था। हॉस्पिटल के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष कुमार झा और डॉ. राहुल यादव ने मरीजों व आगंतुकों को विस्तार से स्वास्थ्य परामर्श दिया। उन्होंने हृदय संबंधी जरूरी जानकारियां और बचाव के उपाय भी साझा किए।

Charak Hospital

चिकित्सकों ने बताया कि, मौजूदा जीवनशैली में दिल की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी गई।

Charak Hospital

शिविर के जरिए लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने और समय-समय पर नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ में फूड एक्सपो का भव्य समापन, उपमुख्यमंत्री बोले- ‘विश्वस्तरीय आयोजन’

 

Related Articles

Back to top button