लखनऊ में फूड एक्सपो का भव्य समापन, उपमुख्यमंत्री बोले- ‘विश्वस्तरीय आयोजन’

20 हजार से अधिक उद्यमियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया फूड एक्सपो-2026’ का समापन शनिवार को भव्य समारोह और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। 18 से 20 सितंबर तक चले इस 11वें संस्करण में फूड प्रोसेसिंग और संबद्ध उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ‘फार्म टू फॉर्क’ पूरी वैल्यू चेन को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया। एमएसएमई इकाइयों को नई तकनीक, निवेश और व्यापार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रहा।

इसे भी पढ़ें- इंडिया फूड एक्सपो-2026: फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगी नई उड़ान

लखनऊ में हुआ विश्व स्तरीय आयोजन

बारिश और गर्मी की चुनौतियों के बावजूद दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत आठ राज्यों से करीब 20,000 आगंतुकों और उद्यमियों ने एक्सपो में भाग लिया। उद्यमियों ने स्टॉलों पर नई तकनीकों और उत्पादों का अवलोकन किया, बड़े पैमाने पर व्यापारिक ऑर्डर दिए तथा तकनीकी सत्रों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों जैसी भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी का विश्वस्तरीय वातावरण आज लखनऊ में देखने को मिला है।

India Food Expo 2026 c

फूड प्रोसेसिंग के साथ मशीनरी, पैकेजिंग, ऑटोमेशन, कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स को एक साथ लाना मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम की पहचान है। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ बड़ा बाजार नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग और निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है। IIA का ‘उद्योग बढ़ाएंगे, विकसित राष्ट्र बनाएंगे’ का संकल्प सराहनीय है।”

सरकारी सब्सिडी और प्रोत्साहन नीति की जानकारी दी

समापन दिवस पर ब्रांडिंग सत्र में शेल्स एडवरटाइजिंग के सीईओ डॉ. संजय अरोड़ा ने ब्रांड निर्माण और मार्केटिंग की व्यावहारिक चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया। एफएसएसएआई प्रतिनिधियों ने फूड सेफ्टी फास्टैक प्रशिक्षण दिया, जिसमें 150 प्रशिक्षु शामिल हुए। हीलियम सोलर ने औद्योगिक इकाइयों में सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पर प्रस्तुति दी। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बी.एल. मीणा ने सरकारी सब्सिडी और प्रोत्साहन नीतियों की जानकारी दी।

‘लोकल टू ग्लोबल’ पर जोर

IIA राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर जोर देते हुए कहा कि ओडीओपी और ओडीओसी के तहत स्थानीय कृषि व खाद्य उत्पादों को वैल्यू एडिशन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केट लिंकेज से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जाएगा।

India Food Expo 2026

समारोह में IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आलोक अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी दीपक कुमार बजाज, नेशनल ट्रेजरर अवधेश कुमार अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट चेतन देव भल्ला, एक्सपो कमेटी चेयरमैन विकास खन्ना, को-चेयरमैन वैभव अग्रवाल, वूमेन एंटरप्रेन्योर सेल चेयरपर्सन आनंदी अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट सूर्य प्रकाश हवेलिया और नेशनल सेक्रेटरी राजीव बंसल सहित कई प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Ganga Expressway: अब यूपी के कृषि उत्पादों को मिलेगी रफ्तार, सीधे मंडियों तक पहुंचेंगे आम, आंवला और अमरूद!

Related Articles

Back to top button