
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर गोविंदा पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर उन पर आरोप लगती रहती हैं कि, गोविंदा का वैवाहिक जीवन के बाहर किसी और से अफेयर चल रहा है। अब एक बार फिर यह मामला उछला है। दरअसल, हाल ही में गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर एक युवती के साथ देखा गया, जिसका नाम कोमल रानी स्वर्णकार बताया जा रहा है। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें- रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग से फिर सकते में फिल्म इंडस्ट्री, सामने आया बिश्नोई गैंग का कनेक्शन
हालांकि, इस मुद्दे पर न तो गोविंदा और न ही कोमल ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार नहीं किया है कि, वे एक-दूसरे के साथ रोमांटिक रिश्ते में हैं। ऐसे में यह पूरा मामला फिलहाल केवल कयासों और मीडिया रिपोर्टों तक ही सीमित है। बावजूद इसके, लोगों के मन में यह जिज्ञासा जरूर पैदा हो गई है कि आखिर यह कोमल रानी स्वर्णकार हैं कौन और क्या करती हैं।
इंडस्ट्री में नया चेहरा हैं कोमल
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोमल रानी स्वर्णकार हिंदी फिल्म जगत के लिए एक नया नाम हैं। वे अभी अपने करियर की शुरुआती अवस्था में हैं और बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। कहा जाता है कि, उनका ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है। हालांकि उनकी शिक्षा, पारिवारिक पृष्ठभूमि और निजी जिंदगी से जुड़ी अधिकतर जानकारियां अब तक सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई हैं। उनकी उम्र को लेकर भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, जिससे यह साफ है कि, वे मीडिया की नजरों से अब तक काफी हद तक दूर रही हैं।

कोमल असल में तब सुर्खियों में आईं जब उनका नाम गोविंदा की आने वाली फिल्म से जुड़ा। यह फिल्म गोविंदा के लिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए वे लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर इस फिल्म और उससे जुड़े कलाकारों को लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है।
एयरपोर्ट पर साथ नजर आने के बाद तेज हुई चर्चा
बीते दिनों गोविंदा और कोमल को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। उनकी यह मुलाकात कैमरे में कैद हो गई और जल्द ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या गोविंदा और कोमल के बीच वाकई कोई रोमांटिक संबंध है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया है कि, यह दोनों पिछले करीब चार वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे की भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि, इससे पहले भी गोविंदा की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती रही हैं। हर बार उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रुख भी चर्चा का विषय बन जाता है।
परदे पर साथ दिख सकते हैं दोनों
सिर्फ निजी जिंदगी ही नहीं, बल्कि पेशेवर मोर्चे पर भी कोमल और गोविंदा का नाम एक साथ जुड़ रहा है। खबरों के अनुसार, कोमल अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म में गोविंदा के साथ ही नजर आने वाली हैं। यह वही फिल्म है जिसके जरिए गोविंदा फिल्मी दुनिया में अपनी दोबारा एंट्री करने जा रहे हैं। कुछ समय पहले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जब गोविंदा ने इस फिल्म की घोषणा की थी, तब उन्होंने मीडिया के सामने कोमल का परिचय भी कराया था। उस मौके पर एक्टर ने यह इच्छा भी जाहिर की थी कि वे भविष्य में कोमल के साथ मिलकर कई सफल और हिट फिल्में देना चाहते हैं।
इतना ही नहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि, कोमल का नाम गोविंदा की एक और आगामी फिल्म से भी जोड़ा जा रहा है। यानी अगर यह सभी प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ते हैं, तो आने वाले समय में दर्शकों को गोविंदा और कोमल की जोड़ी एक से ज्यादा फिल्मों में एक साथ देखने को मिल सकती है। इस वजह से भी दोनों के बीच के रिश्ते और उनकी नजदीकी को लेकर चर्चाओं में और तेजी आ गई है।
सुनीता आहूजा की तीखी प्रतिक्रिया
गोविंदा और कोमल के एक साथ नजर आने की खबरों पर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी हाल ही में प्रतिक्रिया दी। जब मीडिया की तरफ से उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया कि गोविंदा को कोमल के साथ देखा गया है, तो सुनीता ने इस पर तंज कसते हुए नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने संकेतों में यह जताया कि उन्हें लगता है कि गोविंदा का यह व्यवहार पहले जैसा नहीं रहा और उनकी सोच में बदलाव आ गया है। साथ ही सुनीता ने साफ कर दिया कि उन्हें इस पूरे मामले में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं है और वे इस विषय पर ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहतीं।
सुनीता आहूजा का यह रुख कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वे कई बार गोविंदा की कथित एक्स्ट्रा मैरिटल गतिविधियों को लेकर खुलकर अपनी बात रख चुकी हैं। हर बार उनके बयान मीडिया में चर्चा का विषय बनते रहे हैं। इस बार भी कुछ वैसा ही देखने को मिला।
गोविंदा और सुनीता का वैवाहिक जीवन
आपको बता दें कि, गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में विवाह किया था। इस जोड़े के दो बच्चे हैं बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। लंबे समय से साथ रहने के बावजूद, हाल के वर्षों में इस दंपति के रिश्ते को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं। मीडिया में इनके अलगाव तक की अटकलें लगती रही हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से इस बारे में कभी कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर चल रही तमाम बातें अटकलों पर ही आधारित हैं। न तो गोविंदा और न ही कोमल की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। लेकिन जिस तरह से दोनों को सार्वजनिक रूप से साथ देखा गया है, और आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी दोनों का साथ काम करना तय बताया जा रहा है, उससे यह चर्चा आने वाले समय में और तेज होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर, सुनीता आहूजा की प्रतिक्रिया ने भी इस पूरे मामले को और सुर्खियों में ला दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि गोविंदा और कोमल इस बारे में कब और क्या स्पष्टीकरण देते हैं।
इसे भी पढ़ें- इमरान खान ने भारत के सिनेमा को लेकर दिया बड़ा बयान, पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को दे डाली नसीहत



