
मुंबई। हिन्दी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास ‘शेट्टी टावर’ पर 1 फरवरी 2026 की देर रात हुई फायरिंग ने एक बार फिर से पूरे बॉलीवुड को दहशत में डाल दिया है। इस घटना ने न केवल एक दिग्गज फिल्ममेकर की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि पूरे एंटरटेनमेंट जगत में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-‘सिंघम अगेन’फ्लॉप होने के बाद अब रोहित शेट्टी बनाएंगे कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’
रात 12 बजे हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी की आधी रात करीब 12:45 बजे, अज्ञात हमलावरों ने रोहित शेट्टी के नौ मंजिला आवास की पहली मंजिल पर 4 से 5 राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक गोली इमारत के जिम के शीशे को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी, लेकिन किस्मत से किसी को लगी नहीं। रिपोर्ट है कि, जिस समय हमला हुआ, उस समय फिल्म मेकर और उनका परिवार घर पर मौजूद था।

हमलावर मोटरबाइक (होंडा डियो स्कूटर) से आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी साफ तौर पर फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस जांच में पता चला कि, आरोपियों ने घटना से पहले कई दिनों तक इलाके की रेकी की थी और रोहित शेट्टी के आने-जाने के हर रूट पर नजर रखी।
तुरंत एक्शन में आई मुंबई पुलिस
फायरिंग की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी। आरोपियों को पकड़ने के लिए बिना कोई समय गवाएं 12 से अधिक स्पेशल टीमों का गठन कर दिया गया, जिसमें फॉरेंसिक, बैलिस्टिक एक्सपर्ट और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे। CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य सुरागों के आधार पर जांच पुणे तक पहुंची, जहां पुणे पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया था,जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया। चारों आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस ने स्कूटर और अन्य सबूत बरामद किए हैं। वहीं, पांचवें संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19)
सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20)
समर्थ शिवशरण पोमाजी (18)
स्वप्निल बंडू सकट (23)
इसे भी पढ़ें- सिंघम 3 के बाद अब गोलमाल 5 की बारी, रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने दी बड़ी जानकारी
शुभम लोनकर है साजिश कर्ता
जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि, हमले के तार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। ये भी पता चला है कि, हमले का मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर है, जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी है। पुलिस ने बताया, फायरिंग की योजना जेल में बैठे गैंगस्टरों ने बनाई थी और शुभम लोनकर ने आर्थिक मदद की, जिससे स्कूटर और हथियार खरीदे गए। पुलिस के हत्थे चढ़ा समर्थ पोमाजी सीधे लोनकर के संपर्क में था और इसी ने साजिश में अहम भूमिका निभाई। बाकी आरोपियों ने शूटरों के रहने की जगह और रेकी में सहायता की।

घटना के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक अकाउंट (शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई के नाम से) ने जिम्मेदारी ली। पोस्ट में कहा गया है कि, ये महज “ट्रेलर” है। अकाउंट में धमकी दी गई कि “अगली गोलियां रोहित शेट्टी के बेडरूम में चलेंगी”। साथ ही बॉलीवुड को अपनी हद में रहने की चेतावनी दी गई और ये भी कहा गया कि अगर हद में न रहे तो बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हालात करेंगे। पुलिस इसे “जबरन वसूली या डर फैलाने की साजिश” का हिस्सा बता रही है। बता दें कि, बाबा सिद्दीकी का हत्या का आरोपी शुभम लोनकर अभी फरार है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Police presented five detained people (Aman Anand, Aditya Gyaneshwar, Siddharth Deepak, Samarth, and Swapnil) before the Criminal Court, in connection with the firing incident at Bollywood director Rohit Shetty’s residence. (01.02) https://t.co/iwYEMIjs7R pic.twitter.com/YZPgrpK4LU
— ANI (@ANI) February 1, 2026
फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया
इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, “रोहित शेट्टी हमारी इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित निर्देशकों में से एक हैं। यह हमला सिर्फ एक शख्स पर नहीं, बल्कि पूरी क्रिएटिव कम्युनिटी के आत्मविश्वास पर प्रहार है।”
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हस्तक्षेप की मांग
उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से निजी हस्तक्षेप की अपील की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की अपील की। रोहित शेट्टी ने जांच में पूरा सहयोग किया है। उन्होंने अगले कुछ दिनों के लिए सभी प्लान रद्द कर दिए हैं और इंडस्ट्री के दोस्तों से घर न आने की अपील की है। फिलहाल उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी से असली वजह और मकसद साफ होगा। आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल किसी भी शख्स को बक्शा नहीं जाएगा।
इसे भी पढ़ें-केकेके 13: रोहित शेट्टी के शो से हुआ एक और टीवी की पॉपुलर बहू का एविक्शन



