
अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कोई बेहतरीन और दिलचस्प फिल्म देखने की सोच रहे हैं, तो इस खबर को पढ़ने के बाद आपकी तलाश खत्म हो जाएगी। ओटीटी ( OTT) प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसी फिल्में हैं, जो सस्पेंस, रहस्य और रोमांच से भरपूर हैं। ये फ़िल्में दर्शकों को शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखेंगी। आज हम आपको ऐसी 4 फिल्मों की लिस्ट देंगे, जिनकी कहानी में हर मोड़ पर कोई न कोई नया राज छिपा और है नया ट्विस्ट है। इन फिल्मों में जहां एक तरफ कसा हुआ सस्पेंस है, तो वहीं दूसरी तरफ एक्शन और भावनाओं बेहतरीन संगम।
इसे भी पढ़ें- इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘टेड लासो’ से लेकर ‘मैं वापस आऊंगा’ तक, जानें पूरी लिस्ट
ट्वेंटी:20
इस लिस्ट में मलयालम सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल की फिल्म ‘ट्वेंटी:20’ का नाम सबसे पहले आता है। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म में दर्शकों को कहानी के साथ-साथ कई पेचीदा कानूनी दांव-पेंच भी देखने को मिलते हैं।

फिल्म की पटकथा इतनी कसी हुई है कि, यह दर्शक जब इसे देखना शुरू करते हैं तो उन्हें सीट में उठने का मौका तक नहीं मिलता। साउथ सिनेमा के दो दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी इस फिल्म को और भी खास बना देती है। ये फिल्म आप Sun NXT पर देख सकते हैं।
वर्षंगल्क्कु शेषम
सुपरस्टार प्रणव मोहनलाल, ध्यान श्रीनिवासन और निविन पॉली स्टारर फिल्म ‘वर्षंगल्क्कु शेषम’ दो गहरे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अभिनेता बनने का बड़ा सपना लेकर अपने घर से निकलते हैं और चेन्नई चेन्नई शहर पहुंच जाते हैं। फिल्म में उनके संघर्ष, दोस्ती और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। यही वजह है कि यह फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच खासी लोकप्रिय हुई और समीक्षकों ने भी इसे काफी सराहा। यह फिल्म फिलहाल सोनी लिव प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
अमर अकबर एंथनी
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ भी इस लिस्ट में है। हालांकि, इस फिल्म का नाम बॉलीवुड की एक पुरानी क्लासिक फिल्म से मिलता-जुलता है, लेकिन इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग और नई है। फिल्म में तीन करीबी दोस्तों की जिंदगी को दिखाया गया है, जो शुरुआत में बेफिक्र और मस्तमौला अंदाज में अपनी जिंदगी जीते नजर आते हैं, लेकिन अचानक से कुछ ऐसा होता है कि इनकी पूरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। यही ट्विस्ट इस फिल्म को खास बनाता है और दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है। यह फिल्म Amazon Prime Video पर जल्द ही स्ट्रीम हो रही है।
बोगनवेलिया
लिस्ट में आखिरी और चौथा नाम साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘बोगनवेलिया’ का है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के जीवन पर आधारित है जो अचानक हुए हादसे में अपनी याददाश्त खो देती है।

इसके बाद उसकी जिंदगी में रहस्यमयी घटनाएं घटने लगती है, जो लगातार सस्पेंस में बनाए रखती हैं। फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प तरीके से बुनी गई है कि, यह शुरू से लेकर आखिर तक दर्शकों को स्क्रीन नजर हटाने का मौका नहीं देती।
क्यों देखी जानी चाहिए ये फिल्में
इन चारों फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इनमें सिर्फ सस्पेंस होने के साथ-साथ भावनात्मक गहराई, दोस्ती, संघर्ष और ट्विस्ट का बेहतरीन तालमेल है। चाहे वह ‘ट्वेंटी:20’ का कानूनी उतार-चढ़ाव हो, ‘वर्षंगल्क्कु शेषम’ की भावुक दोस्ती की कहानी हो, ‘अमर अकबर एंथनी’ का चौंकाने वाला ट्विस्ट हो, या फिर ‘बोगनवेलिया’ की याददाश्त खोने वाली रहस्यमयी कहानी। हर फिल्म अपने आप में एक अलग अनुभव देती है।
वीकेंड के लिए बेहतरीन विकल्प
अगर आपको भी ऐसी ही फ़िल्में पसंद हैं जो मनोरंजन तक ही सीमित न होकर आपको सोचने पर भी मजबूर कर दें, तो यह लिस्ट आपके लिए एकदम सही साबित हो सकती है। साउथ सिनेमा की मजबूत कहानी कहने की शैली और कलाकारों के दमदार अभिनय के चलते ये फिल्में दर्शकों के बीच खासा पसंद की जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें- Friday OTT Release: इस वीकेंड OTT पर मचेगा धमाल, स्ट्रीम हो रही ये 7 धांसू फिल्में-सीरीज



