
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि, बड़े पर्दे पर धमाका करने में उनका मुकाबला कोई और नहीं कर सकता। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ जो कि आज ही रिलीज हुई है, ने परदे पर गर्दा उड़ा दिया है। आज से ठीक साढ़े तीन महीने पहले रिलीज हुई इनकी फिल्म ‘धुरंधर’ को भी दर्शकों का जमकर प्यार मिला था।
इसे भी पढ़ें- ‘शोले’ से सौ गुना शानदार है ‘धुरंधर 2’, राम गोपाल वर्मा के रिव्यू से इंडस्ट्री में खलबली
टूटा 16 सालों का रिकॉर्ड
अब ‘धुरंधर 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर ऐसा चक्रवात ला दिया है, जिसने पिछले 16 सालों के सभी कीर्तिमानों को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया है। फिल्म ने आधिकारिक रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू के जरिए वो जादुई आंकड़ा छू लिया है, जिसे देख ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान हैं, जिस रणवीर सिंह ने 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से एक चुलबुले लड़के के रूप में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी, आज 2026 में वे बॉक्स ऑफिस के निर्विवाद सुल्तान बनकर उभरे हैं।

फिल्म जगत में अक्सर कहा जाता है कि रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए और रणवीर ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़कर इस कहावत को चरितार्थ कर दिया है। ‘धुरंधर 2’ की फुल-फ्लेज्ड रिलीज 19 मार्च को तय थी, लेकिन दर्शकों के भारी उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने 18 मार्च की शाम 5 बजे से ‘पेड प्रीव्यू’ शोज रखने का फैसला किया।
7 घंटे में बना इतिहास
शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक के महज 7 घंटों के सफर में फिल्म ने जो कर दिखाया, वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इन चंद घंटों में फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि रणवीर सिंह की अब तक की किसी भी फिल्म ने अपने पूरे पहले दिन (डे-1) में इतनी कमाई नहीं की थी, जितनी ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रिलीज से पहले के कुछ घंटों में कर ली है।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह के करियर ग्राफ को देखें, तो ‘धुरंधर 2’ उनके लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हुई है। इस फिल्म से पहले उनकी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट थी, जिसने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये बटोरे थे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने तो खेल ही बदल दिया। महज पेड प्रीव्यू के 43 करोड़ के साथ ही इसने पहले पार्ट के रिकॉर्ड को कोसों दूर छोड़ दिया है।
अब सबकी नजरें 20 मार्च की सुबह पर टिकी हैं, जब फिल्म के पहले दिन यानी 19 मार्च के आधिकारिक आंकड़े सामने आएंगे। जानकारों का मानना है कि पेड प्रीव्यू और डे-1 का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 80-90 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, जो एक नया नेशनल रिकॉर्ड होगा।
रणवीर सिंह की ‘टॉप-5’ हाईएस्ट ओपनर फिल्में
रणवीर सिंह ने पिछले डेढ़ दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ‘धुरंधर 2’ के आने के बाद अब उनकी टॉप-5 फिल्मों की सूची इस प्रकार है।
- धुरंधर 2 (2026): पेड प्रीव्यू के साथ ही 43 करोड़ रुपये कमाकर नंबर 1 के पायदान पर।
- धुरंधर (2025): 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 28 करोड़ की ओपनिंग की थी और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ का बिजनेस किया था।
- पद्मावत (2018): संजय लीला भंसाली की इस भव्य फिल्म ने 24 करोड़ (5 करोड़ पेड प्रीव्यू + 19 करोड़ डे-1) की ओपनिंग की थी। इसमें रणवीर के अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को आज भी मास्टरक्लास माना जाता है।
- सिंबा (2018): रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स की इस फिल्म ने पहले दिन 20.72 करोड़ रुपये कमाए थे।
- गली बॉय (2019): ज़ोया अख्तर की इस फिल्म ने 19.40 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी।
आसानी से टूटेगा पहले पहले पार्ट का रिकॉर्ड
बॉलीवुड के गलियारों में अब सिर्फ और सिर्फ ‘धुरंधर 2’ की चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो क्रेज देखा जा रहा है, वैसा साल 2023 में ‘जवान’ और ‘पठान’ के वक्त देखा गया था। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन पहले पार्ट के 1300 करोड़ के रिकॉर्ड को आसानी से पार कर जाएगा।

फिल्म की सफलता के पीछे रणवीर सिंह की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस, फिल्म का हाई-ऑक्टेन एक्शन और पहले पार्ट से जुड़ी भावनाओं को माना जा रहा है। जिस तरह से फिल्म ने केवल 7 घंटों में 43 करोड़ छापे हैं, उससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस के कई और पुराने रिकॉर्ड्स का ध्वस्त होना तय है।
देश भर के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे किसी त्यौहार से कम नहीं हैं। रात के 12 बजे और सुबह के 4 बजे के शोज भी हाउसफुल जा रहे हैं। दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक, रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। क्रिटिक्स का कहना है कि रणवीर ने खुद को एक ऐसे मुकाम पर खड़ा कर लिया है जहां उनका नाम ही फिल्म की सफलता की गारंटी बन गया है।
इसे भी पढ़ें- एक ही डेट पर रिलीज होगी धुरंधर 2 औ ‘रउस्ताद भगत सिंह, निर्देशक बोले- ‘क्लैश की चिंता नहीं’



