अनिल कपूर का बड़ा धमाका, बताया- ‘जल्द शुरू होगी थ्रिलर सीरीज ’24’ के तीसरे सीजन की शूटिंग’

बॉलीवुड में एवरग्रीन अभिनेता के तौर पर पहचान बना चुके अनिल कपूर इन दिनों अपनी कामयाबी की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी हालिया रिलीज सूबेदार की अपार सफलता के बाद अब एक्टर ने अपने प्रशंसकों को एक ऐसा सरप्राइज दिया है जिसकी प्रतीक्षा फैन्स काफी लंबे समय से कर रहे हैं। जी हां, अनिल कपूर ने खुद पुष्टि कर दी है कि उनकी कल्ट क्लासिक स्पाय-थ्रिलर सीरीज ’24’ का तीसरा सीजन बहुत जल्द दस्तक देने वाला है।

इसे भी पढ़ें- 40 साल, अनगिनत किरदार: अनिल कपूर ने ‘सूबेदार’ के साथ सिनेमाई सफर पर जताई कृतज्ञता

नये अवतार में दिखेंगे जय सिंह राठौड़

झक्कास अभिनेता एक बार फिर एटीयू चीफ जय सिंह राठौड़ के अवतार में नजर आएंगे, जो समय की पाबंदी और राष्ट्र की सुरक्षा के बीच फंसे एक जांबाज अफसर की कहानी है। इस घोषणा ने न केवल सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, बल्कि भारतीय टेलीविजन और डिजिटल स्पेस में एक्शन-थ्रिलर के शौकीनों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है।

Anil Kapoor

अनिल कपूर हर दिन इस बात को साबित करते हैं उम्र महज एक आंकड़ा है। 69 साल की उम्र में आमतौर अभिनेता या रिटायरमेंट या साइड रोल के बारे में सोचते हैं, वहीं अनिल कपूर आज भी लीड रोल में नई पीढ़ी के एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ‘द नाइट मैनेजर’ और सूबेदार जैसी सीरीज के जरिए डिजिटल दुनिया में अपनी धाक जमाने के बाद अब अनिल कपूर अपने सबसे पसंदीदा प्रोजेक्ट ’24’ के साथ वापसी के लिए तैयार हैं।

दिलचस्प तरीके से किया ऐलान

इस बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा का तरीका भी काफी दिलचस्प रहा। हाल ही में अनिल कपूर की सीरीज ‘सूबेदार’ रिलीज हुई, जिसमें उनके एक्शन अवतार को दर्शकों ने खूब सराहा। इसी दौरान एक्स पर एक प्रशंसक ने उनके अभिनय की तारीफ करते हुए एक भावुक अपील की। फैन ने लिखा कि, वह जय सिंह राठौड़ के किरदार को पर्दे पर बहुत मिस कर रहे हैं और ’24’ का नया सीजन आना चाहिए।

प्रशंसक की इस इच्छा का जवाब देते हुए अनिल कपूर ने चुप्पी तोड़ी और कंफर्म किया कि सीजन 3 पर काम होने वाला है। उन्होंने एक ‘पंच’ इमोजी के साथ ट्वीट किया, “जल्द ही ’24’ के साथ आ रहा हूं।” अभिनेता के इस छोटे से, लेकिन स्पष्ट संदेश ने यह साफ कर दिया कि जय सिंह राठौड़ की फाइलें दोबारा खुल गई हैं और इस बार खतरा पहले से भी बड़ा होने वाला है।

’24’ के प्रशंसकों के लिए यह इंतजार काफी लंबा रहा है। सीरीज का दूसरा सीजन साल 2016 में आया था। उस हिसाब से देखा जाए तो पूरे 10 साल बाद सीजन 3 की तैयारी हो रही है। जानकारी के अनुसार, साल 2018 में भी सीजन 3 को लेकर हलचल तेज हुई थी और इसे फिर से शुरू किया जाना था। हालांकि, स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन की कुछ समय-सीमाओं के कारण यह प्रोजेक्ट उस वक्त ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन अब अनिल कपूर ने खुद इसकी कमान संभाली है, जिससे यह साफ है कि इस बार कोई देरी नहीं होगी।

क्या था ’24’ का सफर और जय सिंह राठौड़ की कहानी? अनिल कपूर की यह सीरीज मशहूर अमेरिकी शो ’24’ का आधिकारिक भारतीय रूपांतरण थी।

सीजन 1 (2013)

इसका पहला सीजन कलर्स टीवी पर आया था, जिसने भारतीय टेलीविजन पर कहानी कहने के तरीके को बदल दिया। जय सिंह राठौड़ (अनिल कपूर) को एक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की हत्या की साजिश को नाकाम करने के लिए सिर्फ 24 घंटे का समय मिलता है।

सीजन 2 (2016)

दूसरे सीजन में कहानी और भी डार्क और पेचीदा हो गई थी। इसमें जय सिंह राठौड़ को अपनी पत्नी को खोने के बाद शराब की लत से जूझते हुए और रिहैबिलिटेशन सेंटर में दिखाया गया था। मुख्य विलेन रोशन शेरचन (आशीष विद्यार्थी) मुंबई में एक खतरनाक वायरस फैलाने की साजिश रचता है और जय सिंह को अपनी व्यक्तिगत लड़ाई और देश की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाते हुए उसे रोकना होता है।

Anil Kapoor

सीजन 3 से क्या हैं उम्मीदें?

हॉलीवुड सीरीज से प्रेरित ’24’ अपनी रियल-टाइम स्टोरीटेलिंग के लिए जानी जाती है, जिसका हर एपिसोड एक घंटे की कहानी बयां करता है। सीजन 3 में दर्शकों को नए जमाने के खतरों, जैसे— साइबर टेररिज्म, डेटा ब्रीच या किसी वैश्विक महामारी की साजिश पर आधारित प्लॉट देखने को मिल सकता है। अनिल कपूर की फिटनेस को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इस उम्र में भी वह खुद कई खतरनाक स्टंट्स करते नजर आएंगे। ‘सूबेदार’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को उनका एंग्री ओल्ड मैन वाला एक्शन अवतार बेहद पसंद आ रहा है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा धमाका

चर्चा है कि इस बार ’24’ केवल टीवी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भव्य स्तर पर रिलीज किया जाएगा। अनिल कपूर ने जिस तरह से डिजिटल स्पेस में द नाइट मैनेजर से अपनी एक नई पहचान बनाई है, उसे देखते हुए ’24’ सीजन 3 को वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन वैल्यू के साथ पेश किए जाने की संभावना है।

 

इसे भी पढ़ें- अनिल कपूर ने कपिल पर लगाया आरोप, कहा- मैंने इतनी फिल्में ऑफर की, लेकिन...

Related Articles

Back to top button